लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एयर इंडिया, बिग बास्केट, डोमिनोज में डाटा लीक मामले में केंद्र से अपना रुख बताने को कहा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:13 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन मंच .... बिगबास्केट, डोमिनोज, मोबिक्विक और एयर इंडिया में कथित साइबर सुरक्षा सेंध तथा डाटा लीक मामले में दायर एक याचिका पर केंद्र सरकार से उसका रुख बताने को कहा है। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र के अधिवक्ता को इस मामले में निर्देश लेने के लिए समय दिया है। फ्री सॉफ्टवेयर मूवमेंट ऑफ इंडिया के महासचिव वाई किरण चंद्रा की याचिका को सुनवाई के लिए 23 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया है। अदालत ने अपने 13 अगस्त के आदेश में कहा कि अधिवक्ता ने इस मामले पर निर्देश के लिए समय मांगा था। अब इस मामले की सुनवाई 23 सितंबर को होगी। अपनी याचिका में चंद्रा ने कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्डेंट टीम-इंडिया (सीईआरटी-इन) को इस मामले की जांच शुरू करने तथा कथित डाटा सेंध की समीक्षा का निर्देश देने की अपील की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने सीईआरटी-इन को कई बार लिखित में बिग बास्केट, मोबिक्विक, डोमिनोज और एयर इंडिया के मंचों पर लाखों प्रयोगकर्ताओं के डाटा में सेंध की जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम