लाइव न्यूज़ :

ऐतिहासिक पल: मुंबई में खुला देश का पहला एप्पल स्टोर, सीईओ टिम कुक ने अपने हाथों से दरवाजा खोल ग्राहकों का किया स्वागत, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 18, 2023 12:15 IST

मुंबई में एप्पल के पहले स्टोर के उद्घाटन से पूर्व सीईओ टिम कुक ने एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि वे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नए एप्पल स्टोर में कस्टमर्स का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में आज एप्पल का पहला स्टोर मुंबई में खुला है। इसके बाद गुरुवार को दिल्ली में भी एक स्टोर का उद्घाटन किया जाएगा। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इस स्टोर का उद्घाटन किया है।

मुंबई: दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिक कंपनी एप्पल ने भारत में आज अपना पहला एप्पल स्टोर खोला है। इस दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक भी मौजूद थे। यह स्टोर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खुला है। ऐसे में जिस वक्त इस स्टोर का उद्घाटन हुआ है, उस समय एप्पल के सीईओ समेत कई और एप्पल के कर्मचारी वहां मौजूद थे। 

बता दें कि इसके बाद एप्पल अपना अगला स्टोर दिल्ली में खोलेगा और इस स्टोर का उद्घाटन गुरुवार को होगा। मुंबई के एप्पल स्टोर के उद्घाटन से पहले टिम कुक ने एक ट्वीट भी किया था और कहा था कि वे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नए एप्पल स्टोर में कस्टमर्स का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एप्पल के सीईओ अपने इस भारत के दौरे पर पीएम मोदी और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात करेंगे। 

पहले एप्पल स्टोर का ऐसे हुआ उद्घाटन

भारत के पहले एप्पल स्टोर का उद्घाटन आज मुंबई में हुआ है। इस दौरान एप्पल के सीईओ टिम कुक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। ऐसे में जब यह स्टोर खुला था तब स्टोर के अंदर थे सीईओ टिम कुक और काफी जोश के साथ जब स्टोर खुला तो टिम कुक ने खुद से स्टोर का दरवाजा खोला और बाहर आकर ग्राहकों से मिले थे। 

इस दौरान उन्होंने ताली बजाते हुए ग्राहकों का स्वागत किया और फिर उनके साथ सेल्फी और वीडियो ली। इसके बाद कुछ ग्राहकों ने अपने फोन से टिम कुक की सेल्फी ली और वीडियो भी बनाए। इसी के साथ एक-एक करके ग्राहक स्टोर के अंदर भी जाते हुए दिखाई दिए है। कंपनी का पहला स्टोर खुलने के अवसर पर वहां एप्पल के कई और कर्मचारियों को भी देखा गया है। 

सीईओ टिम कुक ने सबसे पहले खोला स्टोर का दरवाजा 

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था। करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया है। बता दें कि कंपनी इसके बाद गुरुवार को नई दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बिजनेसएप्पलटिम कुकमुंबईNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?