लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज और पतंजलि जैसे साबुन निर्माताओं ने घटाई कीमतें, उत्पादन में की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: March 20, 2020 23:51 IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की।

हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होंगे।’’

कंपनी ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह में दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, ‘‘इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है। हम सरकारों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें।’’

योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा तथा हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की। कंपनी के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला ने कहा, ‘‘स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिये कीमतें घटाने का निर्णय लिया है।’’

गोदरेज ने कहा कि उसने कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इस समय लोगों द्वारा घबराहट में सामानों विशेषकर व्यक्तिगत रख-रखाव तथा साफ-सफाई से जुड़े सामानों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं। ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत कई ऑनलाइन विक्रेताओं तथा वालमार्ट और मेट्रो कैश एंड कैरी जैसे ऑफलाइन विक्रेताओं ने भी इस तरह के उत्पादों में अचानक वृद्धि की पुष्टि की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपतंजलिबिज़नेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित