लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने कहा- रसोई गैस की कोई कमी नहीं, 40 प्रतिशत तक बढ़ी आपूर्ति

By भाषा | Updated: March 30, 2020 05:56 IST

ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने मुंबई में कहा कि उपभोक्ताओं को एलपीजी की कमी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देरकारी तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को कहा कि देश में रसोई गैस सहित ईंधन की कोई कमी नहीं है।कंपनियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद कम कर्मचारियों के बावजूद रसोई गैस की आपूर्ति औसतन प्रतिदिन 35-40 प्रतिशत बढ़ गई है।

नई दिल्लीः सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को कहा कि देश में रसोई गैस सहित ईंधन की कोई कमी नहीं है। कंपनियों ने कहा कि लॉकडाउन के बाद कम कर्मचारियों के बावजूद रसोई गैस की आपूर्ति औसतन प्रतिदिन 35-40 प्रतिशत बढ़ गई है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए किए गए 21 दिनों के बंद के चलते उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया है कि सभी तेल उत्पादों, और खासतौर से रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति बिना की बाधा के जारी रहेगी। 

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण बंद के शुरुआती दिनों में कुछ देरी हुई, लेकिन अब इसे सामान्य कर दिया गया है। ओएनजीसी के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सुराणा ने मुंबई में कहा कि उपभोक्ताओं को एलपीजी की कमी के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 

सुराणा ने कहा, ‘‘मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी तेल उत्पादों की कमी नहीं है। इतना ही नहीं, मैं खासतौर से यह भरोसा देता हूं कि एलपीजी की बिल्कुल कमी नहीं है। वास्तव में, हमारे एलपीजी संयंत्र मांग में किसी भी बढ़ोतरी के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि रसोई गैस की घबराहट में बुकिंग न करें।’’ 

सुराणा ने कहा कि एचपीसीएल ने अपने सभी डिलीवरी कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर दिया है और उन्हें कोरोना वायरस से जरूरी सतर्कता के लिए प्रशिक्षित किया है। बीपीसीएल के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महाराष्ट्र में उसकी दैनिक एलपीजी आपूर्ति 32 प्रतिशत बढ़ गई है, जबकि मुंबई में 40 प्रतिशत और नवी मुंबई तथा ठाणे में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

इससे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार है और लोगों को गैस की कमी के डर से बुकिंग बढ़ाकर आपूर्ति प्रणाली पर अनावश्यक दबाव नहीं पैदा करना चाहिए। सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण आवागमन पर तीन सप्ताह के देश्व्यापी ‘लॉकडाउन’ (बंद) में लोगों की जरूरत की पूर्ति के लिए ईंधन का पर्याप्त भंडार है। 

सिंह कहा हमने पूरे अप्रैल महीने और उसके बाद की अवधि के लिए भी ईंधन की मांग का पूरा अंदाजा लगा लिया है। तेल शोधक इकाइयां जरूरत के हिसाब से काम कर रही हैं ताकि ईंधन की पूरी मांग का इंतजाम किया जा सके। सभी थोक भंडारण केंद्रों , एलपीजी वितरण केंद्रों और पेट्रोल पंप पर काम सामान्य ढंग से चल रहा है। सिंह ने कहा कि रसोई गैस की मांग में उछाल जरूर आया है, लेकिन हम अपने सभी ग्राहकों की मांग पूरी कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित