लाइव न्यूज़ :

कोरोना और लॉकडाउन का असर, कैफे कॉफी डे ने अप्रैल-जून में 280 रेस्तरां किए बंद, खर्च की चिंता

By भाषा | Updated: July 20, 2020 18:05 IST

कंपनी ने एक बयान में सोमवार को कहा कि उसक कैफे (रेस्त्रां) की औसत दैनिक ब्रिकी में भी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घटकर 15,445 रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 15,739 रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्दे रेस्तरां घट कर 30 जून 2020 को 1,480 रह गये थे। कैफे कॉफी डे ब्रांड का स्वामित्व कॉफी डे ग्लोबल के पास है, जो कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) की सहायक कंपनी है।कॉफी वेंडिंग मशीन की संख्या समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 59,115 हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 49,397 थी।

नई दिल्लीः कॉफी रेस्तरां सीरीज कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ने आमदनी और खर्च की संभावनाओं का हिसाब लगाते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 280 रेस्तरां बंद कर दिए।

इससे उसके रेस्तरां घट कर 30 जून 2020 को 1,480 रह गये थे। कैफे कॉफी डे ब्रांड का स्वामित्व कॉफी डे ग्लोबल के पास है, जो कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) की सहायक कंपनी है। कंपनी ने एक बयान में सोमवार को कहा कि उसक कैफे (रेस्त्रां) की औसत दैनिक ब्रिकी में भी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घटकर 15,445 रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 15,739 रुपये थी। हालांकि, उसकी कॉफी वेंडिंग मशीन की संख्या समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 59,115 हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 49,397 थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘कम मार्जिन की वजह से निर्यात कारोबार फिलहाल ठप पड़ा है। वहीं ऊंची कार्यशील पूंजी की जरूरतों, मुनाफे, भविष्य के खर्चें इत्यादि को देखते हुए कंपनी ने अपने करीब 280 रेस्तरां बंद कर दिए हैं।’’ कंपनी के प्रवर्तक वी. जी. सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद से कंपनी अपने मुख्य कारोबार से इतर की परिसंपत्तियों को बेचकर अपने कर्ज का बोझ कम करने में भी लगी है। इस साल मार्च में कंपनी ने 13 ऋणदाताओं का 1,644 करोड़ रुपये लौटाने की भी घोषणा की थी। 

टॅग्स :कॅाफीइकॉनोमीनौकरीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा