लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट में गिरवाट का दौर जारी, ये कंपनियां जारी करेंगी अपने तिमाही नतीजे

By IANS | Updated: February 11, 2018 14:35 IST

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (13 फरवरी) को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद रहेंगे।

Open in App

अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, प्रमुख कंपनियों की तीसरी तिमाही के तिमाही नतीजे, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का प्रदर्शन मिलकर तय करेंगे। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (13 फरवरी) को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद रहेंगे।

अगले सप्ताह जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे जारी होंगे, उनमें कोल इंडिया अपनी अक्टूबर-दिसंबर(2017) तिमाही की घोषणा शनिवार (10 फरवरी) को करेगी। बैंक ऑफ इंडिया, ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज और गेल (इंडिया) अपनी अक्टूबर-दिसंबर (2017) तिमाही के नतीजों को सोमवार (12 फरवरी) को जारी करेगी। 

एनबीसीसी (इंडिया) और एनएमडीसी अपनी चालू वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा मंगलवार (13 फरवरी) को करेंगे। गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेट एयरवेज (इंडिया), नेस्ले इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और टाटा पॉवर कंपनी अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा बुधवार (14 फरवरी) को करेंगे।

व्यापक आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर, सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित जनवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े सोमवार (12 फरवरी) को जारी करेगी। सीपीआई दिसंबर (2017) में साल-दर-साल आधार पर 5.21 फीसदी पर थी। सरकार दिसंबर के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों को सोमवार (12 फरवरी) को जारी करेगी। देश के औद्योगिक उत्पादन में नवंबर (2017) में साल-दर-साल आधार पर 8.4 फीसदी की तेज वृद्धि दर्ज की गई थी। 

सरकार थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति के जनवरी के आंकड़े बुधवार (14 फरवरी) को जारी करेगी। साल-दर-साल आधार पर दिसंबर में डब्ल्यूपीआई 3.58 फीसदी पर थी। एस्टर डीएम हेल्थकेयर का आरंभिक सार्वजनिक निगम (आईपीओ) सोमवार (12 फरवरी) को खुलेगा और गुरुवार (15 फरवरी) को बंद होगा। कंपनी ने इसके शेयरों का प्राइस बैंड 180-190 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 725 करोड़ रुपये जुटाने का है और कुल 1.34 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

वैश्विक मोर्चे पर, जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की चौथी तिमाही के नतीजे मंगलवार (13 फरवरी) को जारी होंगे। अमेरिका के प्रमुख उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े बुधवार को जारी किए जाएंगे। अमेरिका के कच्चे तेल की इंवेंट्री के आंकड़े बुधवार को (14 फरवरी) को जारी किए जाएंगे।

टॅग्स :शेयर बाजारबिज़नेसमहाशिवरात्रिMaha Shivratri
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम