लाइव न्यूज़ :

Company OYO 2023: श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक अयोध्या में 1000 होटल कमरे उपलब्ध कराने की योजना, हिल स्टेशन में 300 नए होटल जोड़ने का लक्ष्य, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 20:52 IST

Company OYO 2023: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अगले साल की शुरुआत में पूरा होने की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसमुचित सुविधा मुहैया कराने के लिए ओयो 1,000 कमरे जोड़ने की तैयारी में है।अयोध्या में 50 होटल और होमस्टे को अपने मंच से जोड़ने की घोषणा की थी।उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रही है।

Company OYO 2023: आतिथ्य और यात्रा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ओयो ने अगले साल की शुरुआत में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक अयोध्या में 1,000 होटल कमरे उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।

ओयो ने सोमवार को बयान में कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अगले साल की शुरुआत में पूरा होने की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए समुचित सुविधा मुहैया कराने के लिए ओयो 1,000 कमरे जोड़ने की तैयारी में है।

बयान के मुताबिक, कंपनी ने पहले अयोध्या में 50 होटल और होमस्टे को अपने मंच से जोड़ने की घोषणा की थी लेकिन कमरों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद होटल और होमस्टे की संख्या भी बढ़ाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। ओयो ने कहा कि वह अपनी विस्तार योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रही है।

ओयो अपने कारोबार विस्तार के लिए अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ ही ओयो ने इस साल अगस्त तक अपने पोर्टफोलियो में पहाड़ी क्षेत्रों (हिल स्टेशन) में 300 नए होटल जोड़ने की योजना भी बनाई है। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के कारण कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

कंपनी ने कहा कि उत्तर भारत में मनाली, मसूरी, नैनीताल, श्रीनगर, शिमला, डलहौजी, हरिद्वार में नए होटल जोड़े जाएंगे। दक्षिण में कंपनी ऊटी, मून्नार और कोडाइकनाल में नए होटल जोड़ेगी। इसके अलावा पूर्वी भारत में गंगटोक, दार्जिलिंग और शिलॉन्ग और पश्चिम में लोनावाला और महाबलेश्वर में नए होटल जोड़े जाएंगे। ओयो के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के दिनों में हिल स्टेशनों पर होटलों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है और यह सिलसिला अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। 

टॅग्स :OYOराम मंदिरउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी