लाइव न्यूज़ :

असम में सीएसआर गतिविधियों पर लाभ का दो प्रतिशत खर्च नहीं कर रही हैं कंपनियां: विधानसभा समिति

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:43 IST

Open in App

ऑयल इंडिया लिमिटेड, ओएनजीसी, आईओसी और कोल इंडिया सहित बड़े सार्वजनिक उपक्रम और निजी क्षेत्र की कंपनियां असम में अपनी उत्पादन इकाइयां होने के बावजूद अपने वार्षिक लाभ का अनिवार्य दो प्रतिशत हिस्सा सीएसआर गतिविधियों पर खर्च नहीं कर रही हैं। राज्य विधानसभा की एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।समिति ने उद्योग विभाग के लिए 2021-22 की अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिया कि असम के बाहर उत्पादन इकाइयों वाले सार्वजनिक उपक्रमों और निजी कंपनियों को राज्य में अपनी कुल कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष का कम से कम पांच प्रतिशत हिस्सा खर्च करना चाहिए।विकास से जुड़ी विभागीय संबंधित स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "समिति ने पूरी गंभीरता के साथ यह देखा कि राज्य में सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के उद्योगों की सीएसआर गतिविधियों का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक है।इसमें कहा गया, "निजी क्षेत्र के उद्योग और ऑयल इंडिया लिमिटेड, ओएनजीसी, आईओसी, एनआरएल, आईओसीएल (बीजीआर), कोल इंडिया लिमिटेड, राज्य में अपनी उत्पादन इकाइयों के साथ अपने वार्षिक लाभ का अनिवार्य दो प्रतिशत हिस्सा लाभकारी उद्देश्य के लिए खर्च नहीं कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRajasthan Politics: विधानसभा में धरने पर बैठे कांग्रेस MLA, सदन में ही गुजारी सारी रात

भारतOne Nation, One Election: एक देश एक चुनाव को केंद्र सरकार कैसे करेगी लागू? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

भारतजम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं से वापस ली गई सुरक्षा, जानें मामला

बिहारबिहार विधान परिषद में सीट नहीं मिलने से कांग्रेस में है नाराजगी, मच सकती है भगदड़

भारत"बिहार को बिजली मुफ्त में नहीं देंगे, हमने तो चुनाव में भी कहा था", नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती