लाइव न्यूज़ :

कोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 17:42 IST

कोल इंडिया ने 17 सितंबर से श्रमिकों की अनुग्रह राशि (खदान दुर्घटना की स्थिति में) को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस दिन विश्वकर्मा दिवस है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है।एमडीओ (खान विकासकर्ता और परिचालक) के कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करने का फैसला किया है।एक करोड़ रुपये और संविदा कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपये का अतिरिक्त (दुर्घटना) बीमा भी देगी।

रांचीः केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि देश की सबसे बड़ी खनन कंपनी कोल इंडिया ने खदान दुर्घटना की स्थिति में श्रमिकों की अनुग्रह राशि को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है। इसके अलावा एक ऐतिहासिक कदम के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) देश की आजादी के बाद पहली बार चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सहित अपने सभी कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करेगी। रेड्डी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''कोल इंडिया ने 17 सितंबर से श्रमिकों की अनुग्रह राशि (खदान दुर्घटना की स्थिति में) को मौजूदा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया है। इस दिन विश्वकर्मा दिवस है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है।''

उन्होंने कहा, ''एक और बड़े फैसले के तहत कोल इंडिया ने अनुशासन और एकता की संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए आजादी के बाद पहली बार 17 सितंबर से अपने सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों, अधिकारियों और सीएमडी (चेयरमैन और प्रबंध निदेशक) के साथ ही एमडीओ (खान विकासकर्ता और परिचालक) के कर्मचारियों के लिए वर्दी लागू करने का फैसला किया है।''

इस अवसर पर कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी एम प्रसाद भी उपस्थित थे। रेड्डी ने कहा कि कोल इंडिया 17 सितंबर से अपने कर्मचारियों के लिए एक करोड़ रुपये और संविदा कर्मचारियों के लिए 40 लाख रुपये का अतिरिक्त (दुर्घटना) बीमा भी देगी।

मंत्री ने कहा कि भारत कोयले के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए प्रतिबद्ध है, और सरकार ने पिछले साल इस कोयले के आयात में कटौती करके 60,000 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि सरकार कोयला क्षेत्र में और अधिक सुधारों के लिए भी प्रतिबद्ध है, साथ ही कारोबारी सुगमता और ब्लॉक नीलामी में पारदर्शिता लाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

मंत्री ने कहा, ''महत्वपूर्ण खनिजों की खोज के लिए सरकार 32,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन को लागू कर रही है।'' उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''अब तक हमने अर्जेंटीना और जाम्बिया में खोज कार्य शुरू कर दिए हैं।'' 

टॅग्स :Coal Indiaकोयला की खदाननरेंद्र मोदीNarendra ModiKishan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!