लाइव न्यूज़ :

चौकसी ने 3,250 करोड़ रुपये दूसरे देशों में भेजा, बढ़ी हुई कीमतों पर आभूषणों की बिक्री की : ईडी

By भाषा | Updated: September 12, 2018 04:53 IST

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पाया गया है कि भगोड़ा आभूषण कारोबारी मौहुल चोकसी ने पीएनबी की मुबंई शाखा से धोखाधड़ी के जरिए हासिल 3,250 करोड़ रुपये की राशि देश से बाहर भेज दी थी

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर : प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पाया गया है कि भगोड़ा आभूषण कारोबारी मेहुल चौकसी ने पीएनबी की मुबंई शाखा से धोखाधड़ी के जरिए हासिल 3,250 करोड़ रुपये की राशि देश से बाहर भेज दी थी और उसकी दुकान से बेचे जाने वाली बेशकीमती धातुओं के ज्यादा कीमतों पर बेचने के काम में लगा था। 

कारोबारी ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है।दो अरब डॉलर (करीब 13,000 करोड़) की कथित बैंक धोखाधड़ी की जांच कर रही एजेंसी ने कहा है कि चौकसी ने रुपयों की हेराफेरी और अपने निजी इस्तेमाल के लिए धन को देश के बाहर भेजने के वास्ते ‘कुछ खोखा कंपनियों’ का इस्तेमाल किया।

इस मामले में चौकसी के भांजा नीरव मोदी भी आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि चोकसी ने ऋण का 5.612 करोड़ अमेरिकी डॉलर नीरव मोदी और पांच करोड़ डॉलर मोदी के पिता दीपक मोदी को भेजा।

हालांकि चौकसी ने कुछ मीडिया संगठनों से बातचीत में ईडी के आरोपों को ‘झूठा और आधारहीन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी ने उनकी संपत्तियों को ‘गैर-कानूनी’ तरीके से कुर्क किया है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?