लाइव न्यूज़ :

China Unemployment Data: चीन में युवाओं के बीच बेरोजगारी में बढ़ोतरी, शहरी कामगार युवाओं में बेरोजगारी 21.3 प्रतिशत, डेटा देने से किया मना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 14:34 IST

China Unemployment Data: उपभोक्ता व्यय में वृद्धि एक साल पहले के जुलाई महीने की तुलना में, पिछले महीने के 3.1 प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफैक्टरी उत्पादन में वृद्धि 4.4 प्रतिशत से घटकर 3.7 प्रतिशत हो गई है।केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से एक प्रमुख ब्याज दर में कटौती की है।राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो इस पर विचार कर रहा है कि वह डेटा का मापन कैसे करे।

बीजिंगः चीन में युवाओं के बीच बेरोजगारी बढ़ने पर सरकार ने ताजा जानकारी देने से परहेज किया है, वहीं मंगलवार को आधिकारिक डेटा में प्रदर्शित हुआ कि जुलाई में आर्थिक मंदी गहरा गई है। इस बीच, केंद्रीय बैंक ने अप्रत्याशित रूप से एक प्रमुख ब्याज दर में कटौती की है।

जून में एक सर्वेक्षण में 16 वर्ष से 24 वर्ष तक की आयु के शहरी कामगार युवाओं में बेरोजगारी 21.3 प्रतिशत पाई गई और आबादी का यह हिस्सा महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने पर काम नहीं पा सका। हालांकि, आयु वर्ग के आधार पर बेरोजगारी दर का प्रकाशन संदिग्ध है, जबकि राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो इस पर विचार कर रहा है कि वह डेटा का मापन कैसे करे।

बयूरो के प्रवक्ता फु लिंघुई ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण में पाया गया कि शहरी कामगारों के बीच संपूर्ण बेरोजगारी 5.3 प्रतिशत है, जो जून से 0.1 प्रतिशत तक अधिक है। फु ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बेरोजगारी की स्थिति आमतौर पर स्थिर है।’’

फु के मुताबिक, उपभोक्ता व्यय में वृद्धि एक साल पहले के जुलाई महीने की तुलना में, पिछले महीने के 3.1 प्रतिशत से घटकर 2.5 प्रतिशत रह गई है। आंकड़े के मुताबिक, फैक्टरी उत्पादन में वृद्धि 4.4 प्रतिशत से घटकर 3.7 प्रतिशत हो गई है।

मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए अमेरिका, यूरोपीय केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर घटाने के बाद निर्यात मांग घटने पर ऐसा हुआ। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने बैंकों को एक सप्ताह के ऋण पर ब्याज दर 1.9 प्रतिशत से घटाकर 1.8 प्रतिशत कर दी है।

टॅग्स :चीनइकॉनोमीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)शी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?