लाइव न्यूज़ :

कबाड़ बेचकर केंद्र सरकार ने एक महीने में कमाए 362 करोड़ रुपये

By शरद गुप्ता | Updated: November 4, 2022 18:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने अक्टूबर महीने में चले विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ को बेचकर 362 करोड़ रुपया का लाभ अर्जित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कबाड़ बेचकर अक्टूबर महीने में 362 करोड़ रुपया कमाया हैपीएम मोदी के आदेश पर मंत्रालयों और विभागों ने विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान यह कबाड़ बेचा हैकेंद्र सरकार गांधी जयंती के मौके पर हर वर्ष अक्टूबर महीने को स्वच्छता माह के तौर पर मनाती है

दिल्ली: केंद्र सरकार ने आय का एक नया संसाधन ढूंढते हुए पिछले एक महीने के दौरान केवल कबाड़ बेचकर 362 करोड़ रुपया कमा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने एक महीने तक चले विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र में पड़े हुए कबाड़ को बेचकर यह कमाई की है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि कबाड़ को बेचने से इकट्ठा की गई धनराशि को किस मद में खर्च किया जाएगा।

इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने तक चले विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान 99633 जगहों की सफाई की गई। करीब 54.5 लाख फाइलों खंगाला गया और 4.36 लाख लंबित मामलों को निपटारा किया गया। इस सफाई अभियान के दौरान कबाड़ हटने से 88.05 लाख वर्ग फिट जगह खाली हो गई। कबाड़ बेचने से 362 करोड़ रुपये का लाभ हुआ सो अलग।

जानकारी के मुताबिक बेचे गये कबाड़ में अधिकांशतः कागज और प्लास्टिक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान थे। इस अभियान के दौरान रेल मंत्रालय ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक की खाली बोतलों से बना राक्षस बनाकर प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में लोगों को जागरूक किया तो वहीं आंध्र प्रदेश में गुंटुर रेलवे स्टेशन पर एक पुराने रेल डिब्बे में सुंदर रेस्टोरेंट खोल दिया गया।

इतना ही नहीं बंदरगाह और जल यातायात मंत्रालय ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर कबाड़ हो चुके जहाज को सजाकर क्रूज में तब्दील कर दिया। अब इस पर एक म्यूजियम फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया जा रहा है। वहीं आणविक ऊर्जा मंत्रालय ने मुंबई के भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की नालियां और सीवर साफ करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

हर वर्ष मनेगा स्वच्छता माह

केंद्र सरकार हर वर्ष गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर अक्टूबर महीने को स्वच्छता माह के रूप में मना रही है। एक प्रश्न के उत्तर में डॉ जितेंद्र सिंह ने यह भी माना कि संभव है इस स्वच्छता माह को सफल बनाने के लिए सरकारी विभाग कई महीनों से इस कबाड़ को जमा करते रहे हों।

टॅग्स :स्वच्छ भारत अभियाननरेंद्र मोदीजितेन्द्र सिंहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?