लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने एंटीगुआ सरकार को लिखा पत्र, मेहुल चौकसी को गिरफ्तार करने की मांग

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2018 12:28 IST

इस मामले में एंटीगुआ ने भारत सरकरा को पहले भी फटकार लगाई है। एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से साफ इंकार कर दिया था।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अगस्त: पंजाब नैशनल बैंक में 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को लेकर जुलाई में खबर आई थी कि ये अमेरिका से भाग कर एंटीगुआ गया था। इस मामले  की जांच कर रही सीबीआई ने विदेश मंत्रालय की ओर से एंटीगुआ की सरकार को एक पत्र भिजवाया है। 

इस पत्र के द्वारा सीबीआई ने एंटीगुआ की सरकार से मेहुल चौकसी के गिरफ्तारी के बारे में बोला है। बता दें कि पिछले महीने से भारत सरकार आरोपी मेहुल चौकसी के गिरफ्तारी की कोशिश में लगा हुआ है। 

इस मामले में एंटीगुआ ने भारत सरकरा को फटकार भी लगाई थी। 9 अगस्त को भारत ने एंटीगुआ और बारबुडा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर उसके अनुरोध पर गौर करने को था। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक भारतीय टीम ने गत तीन अगस्त को एंटीगुआ को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था।  

इसी मुद्दे को लेकर एंटीगुआ सरकार ने मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर भारत भेजने से साफ इंकार कर दिया था। एंटीगुआ सरकार का कहना है कि उनकी भारत के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है। साथ ही एंटीगुआ ने नियमों के मुताबिक ही मेहुल चोकसी को नागरिकता दी गई है। ऐसे में उनको भारत प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता है। 

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)बैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स