लाइव न्यूज़ :

प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में 49 प्रतिशत बढ़ा, CBDT चीफ बोले- पटरी पर फिर लौटी भारत की अर्थव्यवस्था

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2022 08:34 IST

Direct Tax Collection: प्रत्यक्ष कर संग्रह में इस साल 49.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष जेबी महापात्रा के अनुसार ये आंकड़ा बताता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर है।

Open in App

मुंबई: कोविड-19 महामारी की मार के बाद हालात से उबर रही देश की अर्थव्यवस्था के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (net direct tax collection) में 2021-22 के वित्तीय वर्ष में 49.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह संग्रह इस बार 14.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष जेबी महापात्रा ने यह बात मंगलवार को कही। पिछले वित्तीय वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.45 लाख करोड़ रुपये था।

महापात्रा ने इनकम टैक्स इंडिया के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन के बाद पत्रकारों से कहा, 'इस वृद्धि ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और दो बुरे वर्षों के बाद वापस पटरी पर लौट आई है।'

वित्त वर्ष 2021-22 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह ने वित्त वर्ष 2019-20 में 10.50 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 34.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

जेबी महापात्रा ने कहा कि 2021-22 के वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष 22) में रिफंड के समायोजन से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.34 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह वित्त वर्ष 2021 में 12.31 लाख करोड़ रुपये से 32.75 प्रतिशत की वृद्धि है।

साथ ही 2021-22 के वित्तीय वर्ष में सकल संग्रह ने 2019-20 के वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के प्रमुख ने कहा कि वित्त वर्ष 22 में 2.43 करोड़ रिफंड जारी किए गए, जबकि 2020-21 में यह 2.37 करोड़ रुपये था। 

महापात्रा ने कहा कि नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 मार्च, 2022 तक आकलन वर्ष (AY) 2021-22 के लिए 7.14 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.4 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल की विस्तारित अंतिम तिथि 31 मई, 2021 तक AY 2020-21 के लिए कुल 6.97 करोड़ ITR फाइल किए गए थे।

टॅग्स :सीबीडीटीभारतीय अर्थव्यवस्थाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम