लाइव न्यूज़ :

नियामक को बताए गए शुल्क की ही वितरकों, खुदरा विक्रेताओं को पेशकश की जा सकती है: ट्राई

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:54 IST

Open in App

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने गुरुवार को सभी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों से कहा कि वह अपने भागीदारों, वितरकों या खुदरा विक्रेताओं को सिर्फ उन्हीं शुल्कों की पेशकश करें जिसकी जानकारी उन्होंने ट्राई को दे रखी है। ट्राई ने कुछ चैनल भागीदारों द्वारा अन्य नेटवर्क के ग्राहकों को लुभाने के लिए कथित तौर पर छूट देने पर लगाम लगाने की बात कही थी। इसके साथ ही भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऐसे मामलों में परिचालकों के लिए नियामक प्रावधानों और दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की है। ट्राई ने अपने आदेश में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को ‘‘तत्काल प्रभाव से’’ यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सिर्फ नियामक को ज्ञात टैरिफ की पेशकश ही उनके चैनल भागीदारों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं या तीसरे पक्ष के ऐप के जरिए की जाए। नियामक ने यह भी कहा कि ट्राई के दिशानिर्देशों और प्रावधान का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की होगी, जहां परिचालकों के नाम या ब्रांड का इस्तेमाल उत्पादों के विपणन या बिक्री के लिए किया जाता है। ट्राई को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें मिलीं थीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि प्रतिद्वंद्वी फर्म मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) आधारित टैरिफ की पेशकश कर रही हैं। इसके बाद ही ट्राई की तरफ से यह आदेश आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबारBharti Airtel: 75 दिन में 8 अरब स्पैम कॉल चिह्नित?, 80000 करोड़ स्पैम संदेश रोके, देखें आंकड़े, दिल्ली सबसे आगे

कारोबारTelecom regulator TRAI: अनचाही कॉल पर एसएमएस और ओटीपी मिलने में नहीं होगी देरी?, ट्राई ने जारी किया गाइडलाइन, संदेश भेजने वाले की पहचान अनिवार्य

कारोबारTrai Spectrum Band: 37-37.5, 37.5-40 और 42.5-43.5 गीगाहर्ट्ज की नीलामी, ट्राई ने तीन नए स्पेक्ट्रम बैंड पर परामर्श पत्र जारी किया, मांगे सुझाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती