लाइव न्यूज़ :

Budget 2018: मोदी सरकार 600 रेलवे स्टेशनों को बनाएगी आधुनिक, यात्रियों को नहीं दी राहत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 1, 2018 13:37 IST

budget session 2018: गुरुवार (1 फरवरी) को देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की बडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी से बनाई जाएगी।

Open in App

मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे को रफ्तार से दौड़ाने के लिए कई घोषणाएं की हैं। वहीं, यात्रियों की सुरक्षा सुविधा का आम बजट-2018 में ध्यान रखा गया है। हालांकि किराए में कटौती या बढ़ोतरी नहीं की गई है। गुरुवार (1 फरवरी) को देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की बडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी से बनाई जाएगी।

Budget 2018: देश में खुलेंगे 24 नए मेडिकल कॉलेज, स्कूल टीचरों के लिए एकीकृत बीएड ट्रेनिंग

रेलवे पर 1 लाख 48 हजार रुपए खर्च का ऐलान

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि इस साल रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही साथ रेलवे के लिए 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार इस साल भारतीय रेलवे को पूरी तरह से ब्राड गेज करने पर फोकस करेगी। इसके लिए पटरी, गेज बदले जाएंगे। हालांकि वित्तमंत्री जेटली ने किराए में कोई राहत नहीं दी है।

बजट 2018 LIVE: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आम बजट का भाषण शुरू किया, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं

सुरक्षा वार्निंग सिस्टम को मजूबत करने पर फोकस

सरकार के इस बजट में माल ढुलाई के लिए 12 वैगन बनाए जाने का ऐलान किया गया है। वहीं, कोहरे में कम दूरी की लाइटों का फोकस बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा वार्निंग सिस्टम को मजूबत करने की बात बजट में कही गई है। इससे न केवल दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगेगा बल्कि ट्रेनें समय से अपने गतंव्य तक पहुंच सकेंगी।

बजट 2018: सरकार युवाओं को देगी 70 लाख नौकरियों की सौगात, वर्किंग वुमन के लिए ये है खास

रेलवे स्टेशन होंने आधुनिक

मोदी सरकार ने आम बजट 2018 में रेलवे को आधुनिक बनाने पर भी फोकस किया है। इसके लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया है कि 600 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही साथ स्टेशनों पर एस्केलेटर, वाई-फाई, सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सरकार का एस्केलेटर लगाने का मकसद बुजुर्गों और दिव्यांगों को आसानी से आने-जाने की सुविधा को लेकर है। इससे उनका रेलवे का सुहाना होगा।

यहां पढ़ें पूरे बजट की कवरेज

मुंबई लोकल ट्रेन का होगा विस्तार

इसके अलावा मोदी सरकार ने मुबंई लाइफ लाइन लोकल ट्रेन पर ध्यान दिया है। वित्तमंत्री जेटली ने मुंबई लोकल ट्रेन का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि इस साल लोकल ट्रेन की 90 किलोमीटर पटरी बिछाई जाएगी। 

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीरेल बजटमोदी सरकारलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती