लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: कुल 48 लाख 20 हजार करोड़ का खर्च होगा, ब्याज चुकाने में जाएंगे 11 लाख 62 हजार करोड़, रक्षा क्षेत्र के 4 लाख 54 हजार करोड़, जानिए किस क्षेत्र को कितना मिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2024 13:44 IST

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। 2024-2025 के लिए कुल व्यय 48,20,512 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें एक बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने पर खर्च होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया हैकुल 48 लाख 20 हजार करोड़ का खर्च होगा ब्याज चुकाने में जाएंगे 11 लाख 62 हजार करोड़, रक्षा क्षेत्र के 4 लाख 54 हजार करोड़

Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है। 2024-2025 के लिए कुल व्यय 48,20,512 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें एक बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने पर खर्च होगा। ब्याज भुगतान 11,62,940 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। रक्षा व्यय 4,54,773 करोड़ रुपये अनुमानित है। 

सब्सिडी (खाद्य, उर्वरक और पेट्रोलियम) पर खर्च 3,81,175 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सामाजिक क्षेत्रों के लिए प्रमुख आवंटन में स्वास्थ्य के लिए 89,287 करोड़ रुपये, शिक्षा के लिए 1,25,638 करोड़ रुपये और ग्रामीण विकास के लिए 2,65,808 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

2024-2025 के लिए जहां कुल व्यय 48,20,512 करोड़ रुपये अनुमानित है। वहीं कुल पूंजीगत व्यय 11,11,111 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 2023-2024 के संशोधित अनुमान से 16.9% अधिक है। प्रभावी पूंजीगत व्यय 15,01,889 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.2% अधिक है।

राजस्व और प्राप्तियाँ:

राजस्व प्राप्तियाँ 31,29,200 करोड़ रुपये अनुमानित हैं।केंद्र को शुद्ध कर राजस्व 25,83,499 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।गैर कर राजस्व 5,45,701 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है.कुल पूंजीगत प्राप्तियां (गैर-ऋण प्राप्तियां और ऋण प्राप्तियां सहित) 15,50,915 करोड़ रुपये अनुमानित हैं।

विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आवंटन

मनरेगा: 60,000 करोड़ रुपयेपीएम आवास योजना (शहरी): 30,171 करोड़ रुपयेजल जीवन मिशन: 70,000 करोड़ रुपयेप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: 19,000 करोड़ रुपये

टॅग्स :बजटNirmal Sitharamanमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?