लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने की महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा, 7.5 प्रतिशत होगा ब्याज, बढ़ाई वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 12:52 IST

सीतारमण ने कहा कि महिलाओं के लिये महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जाएगी, ब्याज 7.5 प्रतिशत होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को महिला सम्मान बचत पत्र- एकमुश्त नई लघु बचत योजना की घोषणा की। आम बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जाएगी।इसपर ब्याज 7.5 प्रतिशत होगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को महिला सम्मान बचत पत्र- एकमुश्त नई लघु बचत योजना की घोषणा की। उन्होंने आम बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की जाएगी। महिलाओं को इसमें 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी। इसका मतलब कि अब वरिष्ठ नागरिक इस योजना के तहत खाते में 30 लाख रुपये जमा कर सकेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार 2,200 करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम शुरू करेगी। सीतारमण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि-स्टार्टअप इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कृषि उत्प्रेरक कोष भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अतिरिक्त लंबे स्टेपल वाले कपास की उपज बढ़ाने के लिए सरकार एक क्लस्टर-आधारित नजरिया अपनाएगी। सरकार हैदराबाद स्थित कदन्न अनुसंधान संस्थान का उत्कृष्टता केंद्र के रूप में समर्थन करेगी।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि पैन कार्ड का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों की सभी डिजिटल प्रणाली में पहचान पत्र के रूप में किया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि इससे व्यापार में आसानी होगी और कानूनी शासनादेश के माध्यम से सुविधा होगी। उन्होंने कहा, "सभी के लिए उपयुक्त दृष्टिकोण के बजाय जोखिम आधारित तत्काल को अपनाते हुए केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। वित्तीय क्षेत्र के नियामकों को डिजिटल इंडिया की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम केवाईसी प्रणाली के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।"

टॅग्स :आम बजट 2023आम बजट 2023-24निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी