लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: वरिष्ठ नागरिकों के लिए डाक बचत योजना और पीपीएफ में निवेश की सीमा हटाने की अपील, शिवसेना सांसद का वित्त मंत्री को पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 16:47 IST

Budget 2022: डाक बचत पर ब्याज दर घटकर सात प्रतिशत रह गई और इसमें निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य निधि कोष (पीपीएफ) में निवेश की सीमा हटाने की अपील भी की है।कोविड-19 महामारी के दौरान वे काफी परेशान हुए हैं।वरिष्ठ नागरिकों के पास सेवानिवृत्ति कोष काफी कम रहता है।

Budget 2022: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा (एफडी) विशेष ब्याज दर तय करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने डाक बचत योजनाओं और भविष्य निधि कोष (पीपीएफ) में निवेश की सीमा हटाने की अपील भी की है।

चतुर्वेदी ने सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि बचत योजनाओं पर निचली ब्याज दरों की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों के पास सेवानिवृत्ति कोष काफी कम रहता है। इससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ा है, विशेषरूप से कोविड-19 महामारी के दौरान वे काफी परेशान हुए हैं।

महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘आम बजट एक अवसर है जबकि सरकार ऐसे लोगों की समस्याओं को दूर कर उन्हें राहत दे सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऊंची मुद्रास्फीति को देखते हुए अभी ब्याज दर काफी कम है। हाल के बरसों में एफडी पर ब्याज दर 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत रह गई है।

डाक बचत पर ब्याज दर घटकर सात प्रतिशत रह गई और इसमें निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है।’’ उन्होंने कहा कि पीपीएफ के मामले में निवेश की वार्षिक सीमा सिर्फ डेढ़ लाख रुपये है। यही नहीं पीपीएफ को छोड़कर अन्य पर कर भी लगता है।

पत्र में कहा गया है कि ब्याज दरें कम होने की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास इतनी आमदनी नहीं है कि वे अपना घर ठीक से चला पाएं। उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए बैंक एफडी पर विशेष ब्याज दर तय की जानी चाहिए। 

टॅग्स :बजट 2022Nirmal Sitharamanप्रियंका चतुर्वेदीशिव सेनाShiv SenaPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?