लाइव न्यूज़ :

वर्धा, यवतमाल और नांदेड़ रेल लाइन को मिले 347 करोड़, विदर्भ के रेल प्रोजेक्ट्स को बजट में भरपूर फंड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2021 15:39 IST

विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए महत्वाकांक्षी 270 किमी. लंबी वर्धा-नांदेड़ (बरास्ता यवतमाल, पुसद) रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए बजट में 347 करोड़ 1 लाख 44 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देतत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को ही उन्होंने वर्धा-नांदेड़ (बरास्ता यवतमाल, पुसद) रेल लाइन का प्रस्ताव दिया था. वर्धा-नागपुर चतुर्थ रेल लाइन (78.70 किमी.) के लिए 148 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.विदर्भ के वड़सा-गढ़चिरोली के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए सांकेतिक रूप से इस बजट में 1 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है.

 नागपुर: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया. इसमें रेलवे की झोली में कितना फंड आया, इसका खुलासा पिंकबुक जारी होने के बाद हो गया है.

इसमें विदर्भ के रेल प्रोजेक्ट्स को भरपूर फंड दिया गया है. विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए महत्वाकांक्षी 270 किमी. लंबी वर्धा-नांदेड़ (बरास्ता यवतमाल, पुसद) रेल लाइन के निर्माण कार्य के लिए बजट में 347 करोड़ 1 लाख 44 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है.

गौरतलब है कि लोकमत पत्र समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद विजय दर्डा इस रेल लाइन के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं. तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को ही उन्होंने वर्धा-नांदेड़ (बरास्ता यवतमाल, पुसद) रेल लाइन का प्रस्ताव दिया था. इस रेल लाइन से विदर्भ का सर्वांगीण विकास होने में मदद होगी.

इस रेल लाइन के अलावा बजट में अमरावती-नरखेड़ नई रेल लाइन (138 किमी.) के लिए 42 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपए, वर्धा-सेवाग्राम तीसरी रेल लाइन (76.3 किमी.) के लिए 46 करोड़ 21 लाख रुपए, वर्धा-बल्लारशाह चतुर्थ रेल लाइन (132 किमी.) के लिए 146 करोड़ रुपए, इटारसी-नागपुर रेल लाइन (280 किमी.) 261 करोड़ रुपए, वर्धा-नागपुर चतुर्थ रेल लाइन (78.70 किमी.) के लिए 148 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

इसी प्रकार, विदर्भ के वड़सा-गढ़चिरोली के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए सांकेतिक रूप से इस बजट में 1 हजार रुपए का प्रावधान किया गया है. जबलपुर, गोंदिया, बालाघाट, कटंगी सहित अन्य रेल मार्ग (285 किमी.) के लिए 100 करोड़ दिए गए हैं. दुर्ग से नागपुर के बीच 160 किमी की गति से ट्रेन चलाने के लिए रेल फाटकों की इंटरलॉकिंग की जाएगी. इसके लिए सांकेतिक रूप से एक हजार रुपए दिए गए हैं.

टॅग्स :नागपुरनिर्मला सीतारमणभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित