लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार खुलते ही गिरा, सेंसेक्स 140 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नीचे

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2020 09:41 IST

निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करेंगी। आर्थिक सुस्ती के बीच आ रहे इस बजट को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार कई सुधार के कदम उठाने की पहल कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, बाजार खुलते ही गिरासेंसेक्स 140 अंक लुढ़का, निफ्टी में 120 से ज्यादा अंक की गिरावट

Budget 2020: आम बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में शनिवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। शेयर बाजार दरअसल शनिवार को बंद रहता है लेकिन बजट के कारण आज ये खुला हुआ है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 140 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी में भी 126 अंक की गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 40, 576 जबकि निफ्टी 11, 910 अंकों पर बना हुआ है।

इससे पहले बंबई शेयर बाजार कल भी गिरावट के साथ बंद हुआ था। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स शुक्रवार को  190.33 अंक या 0.47 प्रतिशत के नुकसान से 40,723.49 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 11,962.10 अंक पर आ गया। 

बता दें कि ये बजट ऐसे समय पेश किया जा रहा है जब अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर में है। इस वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह दर 11 साल में सबसे निचली वृद्धि होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये बजट आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला ‘फील गुड’ बजट हो सकता है। 

इस बजट में लोगों के जेब में खर्च के लिये अधिक पैसा बचे इसके लिये आयकर में कटौती, ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन और ढांचागत क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये आवंटन बढ़ाया जा सकता है। ये कयास भी लगाये जा रहा है कि व्यक्तिगत आयकर दरों में भी कटौती की जा सकती है।

इसमें छूट की न्यूनतम सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया जा सकता है। व्यक्तिगत आयकर स्लैब में बदलाव के साथ ही ऊंची आय वालों के लिये एक नया स्लैब बजट में रखा जा सकता है।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शेयर बाजारबजट २०२०-२१निफ्टीसेंसेक्सनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम