लाइव न्यूज़ :

बजट 2018 से पहले प्याज हुई सस्ती, 80 रुपये प्रति किलो वाले टमाटर की दरों में भी भारी गिरावट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 29, 2018 11:19 IST

15 दिन पहले 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही प्याज अब 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

Open in App

बजट 2018: सोमवार से शुरू हो रहे आम बजट सत्र से पहले सब्जियों के भावों में भारी कमी देखी गई है। बीते 15 दिन पहले जहां टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा था वहीं अब यह 15 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा आसमान छू रही प्याज की कीमतों ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। 15 दिन पहले 60 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही प्याज अब 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है।

इसके अलावा मूली 15 रुपये प्रति किलो, गाजर 20 रुपये प्रति किलो और आलू 20 रुपये में ढाई किलो की दर से बिक रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले तक 100-120 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा था वहीं प्याज भी 80 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही थी। जानकारों की माने तो आवक बढ़ने से सब्जियों की दरों में गिरावट आई है। हांलाकि बिचौलियों के चलते किसानों को अब भी उनका मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। 

बता दें कि आज (29 जनवरी) से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र 9 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद संसद सत्र की शुरूआत होगी। इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों से सहयोग की अपील की है। वहीं विपक्ष के नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा है कि यह सत्र सिर्फ नाम के लिए हो रहा है क्योंकि इसमें किसी को बोलने का मौका नहीं मिलेगा।

(सब्जियों के भाव अशोक नगर मंडी दिल्ली के अनुसार है, यह अलग-अलग शहरों में कम ज्यादा हो सकते हैं)

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी