लाइव न्यूज़ :

सलमान ने पलकों में आंसू भरकर बोला फैंस को 'थैंक्यू', कहा- शुक्रिया, उम्मीद नहीं हारने के लिए

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2018 17:34 IST

सलमान ने इमोशनल तरीके से ट्वीट किया 'तहे दिल से मैं, मेरे सभी प्रशंसकों को जो मेरे साथ हैं और कभी आशा नहीं खोई।

Open in App

मुंबई, 9 अप्रैल: काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोमवार को ट्वीटर के जरिए अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। सलमान ने इमोशनल तरीके से ट्वीट किया 'तहे दिल से मैं, मेरे सभी प्रशंसकों को जो मेरे साथ हैं और कभी आशा नहीं खोई, प्रेम और समर्थन के साथ मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया, भगवान आपकी रक्षा करे।

उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार यानी 5 अप्रैल को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की एक अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुना दी थी। इसके बाद उन्हें जोधपुर जेल में रखा गया था। इसके बाद उनके चाहने वालों ने उनके लिए पूजा-अर्चना, दुआएं देना शुरू कर दिया था। फिर शनिवार को सलमान खान को जमानत मिल गई थी।

शनिवार शाम ही वे मुंबई ‌के बांद्रा स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए थे। घर पहुंचने के बाद परिवार से मिलने के बाद वे सीधे अपार्टमेंट की बालकनी पर पहुंचे थे, जहां उनके फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। इशारों-इशरों में तब सलमान ने अपने फैंस से कहा था कि वे घर जाकर आराम करें, अब बाधाएं छंट गई हैं। यह एक भावनात्मक पल था। इस इशारे को करते वक्त सलमान के चेहरे के भाव उनके फैंस के लिए कृतज्ञता को जाहिर कर रहा था।

लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। सलमान पर फिलहाल बिना कानूनी अनुमति देश से बाहर जाने पर पाबंदी है। साथ ही मामले पर अगली सुनवाई सात मई को होनी निश्चित की गई है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?