लाइव न्यूज़ :

Dolly Ki Tapri: चाय की चुस्की लेने के लिए बिल गेट्स पहुंच गए नागपुर, डॉली चायवाला से कहा, "प्लीज, 1 कप टी"

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 15:01 IST

मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसिद्ध उद्यमी बिल गेट्स को सोशल मीडिया फेम 'डॉली चायवाला' द्वारा बनाई गई चाय पीते हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स ने नागपुर में ली चाय की चुस्कीमशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने डॉली चायवाले से चाय के लिए लगाई गुहारबिल गेट्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और वो लगातार कई इवेंट में हिस्सा भी ले रहे हैं

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और वो लगातार कई इवेंट में हिस्सा भी ले रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की है और भुवेनश्वर की गरीब बस्ती में भी गए। हालांकि, इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें प्रसिद्ध उद्यमी बिल गेट्स को सोशल मीडिया फेम 'डॉली चायवाला' द्वारा बनाई गई चाय पीते हुए देखा जा सकता है।

गेट्स ने खुद इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नागपुर के फेमस डॉली चायवाला की चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात से आश्चर्यचकित थे कि भारत में चाय की तैयारी सहित हर मोड़ पर इस तरह की अनोखी चाय कैसे पी जाती है। वीडियो को शेयर कर इंस्टाग्राम हैंडल पर बिल गेट्स ने लिखा, भारत में हर जगह नई-नई चीजों को पा सकते हैं, जहां आपको नए-नए तरीकों से चाय का स्वाद मिलेगा।

वीडियो में बिल को यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि एक कप चाय, कृपया दें। वीडियो के दौरान, गेट्स सोशल मीडिया फेम डॉली चायवाले को अपनी अनूठी शैली में चाय बनाते हुए देखते हैं, जब तक कि वह अंततः गेट्स के हाथों में चाय का कप नहीं दे देते। गेट्स ने वीडियो के कैप्शन का पूरा उपयोग करते हुए भारत आने के बारे में अपना उत्साह भी शेयर किया, जिसमें लिखा, "मैं भारत में वापस आने के लिए उत्साहित हूं, जहां अविश्वसनीय इनोवेटर्स जीवन बचाने और बेहतर बनाने और यहां तक ​​कि एक कप चाय बनाने के नए तरीकों पर काम कर रहे हैं।"

गेट्स ने कैप्शन के माध्यम से आगे कहा, "चाय पे चर्चा का इंतजार कर रहा हूं।" पीटीआई के मुताबिक, डॉली चायवाला की नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास सड़क किनारे चाय की दुकान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह सोशल मीडिया पर डॉली चायवाला के नाम से लोकप्रिय है।

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी