लाइव न्यूज़ :

चुनाव तारीख ऐलान से पहले सौगात की बारिश?, 21 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2,100 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 20:49 IST

योजना के तहत लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद तीन अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खातों में 2,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे75 लाख महिला लाभार्थियों को 7,500 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दी गई थी।कुल 1.21 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 10,000 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई जा चुकी है।योजना के तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 21 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल 2,100 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास ‘1, अणे मार्ग’ स्थित ‘संकल्प’ सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में इस योजना की शुरुआत की थी और इस दौरान राज्य की 75 लाख महिला लाभार्थियों को 7,500 करोड़ रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से दी गई थी।

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद तीन अक्टूबर को 25 लाख महिलाओं के खातों में 2,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी थी। सोमवार को हुए अंतरण के साथ अब तक कुल 1.21 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 10,000 करोड़ रुपए की राशि पहुंचाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद के अनुसार रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। उन्होंने कहा, “योजना के तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

रोजगार शुरू करने के बाद मूल्यांकन कर दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। मुझे विश्वास है कि इस योजना से महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी और राज्य में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और इससे राज्य व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।” इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बांका जिले की ‘शीतला जीविका समूह’ से जुड़ी लाभार्थी ललिता सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ीं और उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा किया। 

टॅग्स :बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका