लाइव न्यूज़ :

Bihar Budget: दो लाख 37 हजार 691.19 करोड़ रुपये का बजट पेश, कोई नया कर नहीं, जानें मुख्य बातें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2022 16:57 IST

Bihar Budget: शिक्षा के लिए 39 हजार 191 करोड़ की राशि दी गई है, जबकि स्वास्थ्य के लिए 16 हजार 134 करोड़ और कृषि एवं आधार भूत संरचना के लिए 29 हजार 749 करोड़ दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछली बार की तुलना में 8.88 प्रतिशत ज्यादा का है. बजट में किसी प्रकार का कर नहीं लगाया गया है.कोरोना के बावजूद बिहार का आर्थिक विकास में वृद्धि दर ज्‍यादा रही है.

Bihar Budget: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज 2022-23 के लिए 2 लाख 37 हजार 691.19 करोड़ रुपये का बजट बिहार विधानमंडल में पेश किया. पिछले वर्ष यानी 2020-21 का बजट 2 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का था.

 

इस तरह से पिछली बार की तुलना में 8.88 प्रतिशत ज्यादा का है. बजट में किसी प्रकार का कर नहीं लगाया गया है. बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के बावजूद बिहार का आर्थिक विकास में वृद्धि दर ज्‍यादा रही है. वित्त मंत्री ने इस साल बजट को छह सूत्रों में बांटा है. ये सूत्र- स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि में निवेश, कृषि, ग्रामीण शहरी आधारभूत संरचना का विकास और विभिन्न वर्गों का विकास हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस दौरान उन्‍होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता गीत नया गाता हूं.. सुनाई. उन्होंने कहा कि योजना और गैर-योजना यानी दोनों मदों में वृद्धि होगी. चालू वित्तीय वर्ष में योजना मद में एक लाख करोड़ रुपये के खर्च का प्रविधान था.

राज्य का राजकोषीय घाटा 3.5 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य है. तारकिशोर प्रसाद ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कविता- यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है. पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना? बोली-भरनी पडती है, बार-बार उड़ान भरना पड़ता है, तिनका-तिनका उठाना होता है. 

उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए 39 हजार 191 करोड़ की राशि दी गई है. जबकि स्वास्थ्य के लिए 16 हजार 134 करोड़. कृषि एवं आधार भूत संरचना के लिए 29 हजार 749 करोड़. समाज कल्याण के लिए 12 हजार 375 करोड़. हर घर नल का जल के लिए 1.10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वर्ष में राज्य का जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है.

वहीं, वित्तीय वर्ष 22-23 में राजकोषीय घाटा 25885 करोड़ अनुमानित है. वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में अबतक 800 करोड़ का निवेश किया गया है. महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए 1, 23, 757 लाख आवंटित किए गए हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 700 करोड़ आवंटित किए गए हैं.

अपने ने 45 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने बताया कि योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनाया जाएगा. हरित कार्यालय की तरफ बढ़ चले हैं यानी कार्यालयों में पेपरलेस काम को प्राथमिकता देना भी सरकार का उद्देश्य होगा. साथ ही कॉमन डेटाबेस बेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है. 

वित्त मंत्री ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है. कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है. विश्व अर्थव्यवस्था में तीन फीसदी की कमी आई है. वहीं बिहार की अर्थव्यवस्था 2.5 प्रतिशत बढ़ी है. उन्होंने कहा कि 2022-23 में विकास दर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस साल देश भर में बिहार सबसे ज्यादा आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने वाला राज्य रहा.

राज्य में 8 करोड से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया. केंद्र ने ऋण लेने की सीमा में बढ़ोतरी की है. एससी-एसटी को योजनाओं का लाभ दिया. राज्य में सकल घरेलू विकास वृद्धिदर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है. जबकि निर्धारित राजकोषिय घाटे का भी पालन किया गया है. राज्य का चतुर्दिक विकास किया जा रहा है. इस वर्ष विकास देश में सबसे अधिक वृद्धि दर प्राप्त किया.

टॅग्स :बिहार बजटपटनाजेडीयूBJPनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा