लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः पीएम नरेन्द्र मोदी को 32 पन्नों का पत्र लिखा?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले-विकास परियोजना के लिए पैसै की जरूरत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2025 15:24 IST

उत्तर बिहार में, जहां वार्षिक बाढ़ एक बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए नेपाल सरकार के साथ सहयोग करके ऊंचे बांध बनाने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देगंडक, कोसी और कमला नदियों से आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। गंडक, कोसी और कमला नदियों से बाढ़ नियंत्रण के लिए 13,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।राजगीर और भागलपुर में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के प्रावधान की भी मांग की है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 32 पन्नों का एक पत्र लिखकर बिहार के बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के लिए ज्यादा आर्थिक मदद मांगी है, जो राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकती हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के 26 जिलों में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलों और पुलियों की आवश्यकता है, विशेष रूप से उत्तर बिहार में, जहां वार्षिक बाढ़ एक बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए नेपाल सरकार के साथ सहयोग करके ऊंचे बांध बनाने की योजना है।

यह गंडक, कोसी और कमला नदियों से आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। बिहार सरकार ने केंद्र से 90 फीसदी केंद्रीय सहायता वाली योजनाओं को मंजूरी देने का अनुरोध किया है, जिसमें गंडक, कोसी और कमला नदियों से बाढ़ नियंत्रण के लिए 13,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

उपमुख्यमंत्री ने केंद्र से अतिरिक्त उधार सीमा की अनुमति देने का भी अनुरोध किया है, जिसमें बिहार के लिए 1 फीसदी जीएसडीपी छूट का सुझाव दिया गया है, जब तक कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत तक नहीं पहुंच जाती। बिहार सरकार ने दरभंगा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड करने और राजगीर और भागलपुर में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के प्रावधान की भी मांग की है।

इसके साथ ही, सौर ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार के लिए 50-100 मेगावाट क्षमता वाले सौर पार्क स्थापित करने और मौजूदा समय सीमा को 2028 तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। दरभंगा और सुपौल में फ्लोटिंग सौर संयंत्र स्थापित करने की योजना भी पहले से ही चल रही है।

दरभंगा हवाई अड्डे के अपग्रेड और नए हवाई अड्डों के निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ होगा और राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार के 26 जिलों में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलों और पुलियों की आवश्यकता है। उत्तर बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ एक बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए नेपाल सरकार के साथ सहयोग करके ऊंचे बांध बनाने की योजना है। इससे गंडक, कोसी और कमला नदियों में आने वाली बाढ़ को रोका जा सकेगा।

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी