लाइव न्यूज़ :

Bihar 2022: बिहार में प्रति व्यक्ति आय 50,555 रुपये, जीडीपी वृद्धि दर 2020-21 में 2.5 प्रतिशत, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2022 21:58 IST

Bihar 2022: बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर राज्य का 16वां आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्दे2020-21 के दौरान कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2.1 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।तृतीयक क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत की उच्चतम दर से वृद्धि हुई।

Bihar 2022: बिहार की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 2020-21 में 2.5 प्रतिशत रही। यह राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। विधानसभा में शुक्रवार को पेश 2021-22 के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह कहा गया है।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन के पटल पर राज्य का 16वां आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके अनुसार राज्य में पिछले पांच वर्षों 2016-17 से 2020-21 के दौरान कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2.1 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। प्रसाद के पास वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 2020-21 में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कोविड- 19 महामारी की रोकथाम के लिये लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के प्रभाव के बावजूद वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। पिछले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा बाजार मूल्य पर 2020-21 के दौरान भारत के 86,659 रुपये प्रति व्यक्ति आय की तुलना में बिहार में प्रति व्यक्ति आय 50,555 रुपये रही। पिछले पांच वर्षों 2016-17 से 2020-21 के दौरान बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में 2.3 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र में 4.8 प्रतिशत और तृतीयक क्षेत्र में 8.5 प्रतिशत की उच्चतम दर से वृद्धि हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार ने कोविड महामारी चुनौतियों का जवाब अपने वित्तीय संसाधनों के सर्वोत्तम संभव उपयोग के साथ दिया। 2020-21 में राज्य सरकार का कुल खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 1,65,696 करोड़ रुपये पहुंच गया जिसमें 26,203 करोड़ पूंजीगत व्यय और 1,39,493 करोड़ राजस्व व्यय शामिल है। सर्वेक्षण के अनुसार पिछले पांच वर्षों के दौरान कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2.1 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। पशुधन और मत्स्य पालन की वृद्धि दर क्रमशः 10 प्रतिशत और 7 प्रतिशत रही। 

टॅग्स :बिहार बजटपटनानीतीश कुमारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम