लाइव न्यूज़ :

एडटेक स्टार्टअप कैंप K12 में हो सकती है बड़ी छंटनी, कंपनी 70 फीसदी कर्मचारियों को काम से निकालने की बनी रही है योजना-रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: February 23, 2023 10:58 IST

आपको बता दें कि इससे पहले बाईजूस ने भी अपने यहां छंटनी की थी और करीब 1500 कर्मचारियों को काम से निकाला था। वहीं कंपनी ने पिछले साल भी 2500 लोगों को छंटनी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देएडटेक स्टार्टअप कैंप K12 में बड़ी छंटनी होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी 70 फीसदी कर्मचारियों को काम से निकालने चाह रही है।यही नहीं रिपोर्ट में यह भी दावा है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों का बकाया भी देने से इंकार किया गया है।

नई दिल्ली: एडटेक स्टार्टअप कैंप K12 को लेकर एक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की अगर मानेंगे तो कंपनी ने कथित तौर पर 70 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। यही नहीं  मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों पर यह भी आरोप लगे है कि वे कर्मचारियों के बकाया को भी भुगतान करने से इंकार कर दिया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले एडटेक यूनिकॉर्न बाईजूस में भी छंटनी हई थी और कंपनी ने करीब 15 सौ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया था। यह पहली बार नहीं है कि बाईजूस में छंटनी हुई है, इससे पहले पिछले साल की कंपनी ने करीब 25 सौ कर्मचारियों को काम से निकाला था। 

वर्कफोर्स से 70 फीसदी की होगी छंटनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी छंटनी कर कितने लोगों को काम से निकाल रही है, लेकिन मीडिया में यह खबर है कि कंपनी अपने वर्कफोर्स के 70 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना में है। 

यही नहीं मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, डटेक स्टार्टअप कैंप K12 को लेकर यह दावा किया गया है कि कंपनी ने कर्मचारियों के बकाया को भी देने से मना कर दिया है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर कंपनी के तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

फिजिक्स वाला करना चाहता है भर्ती

एक तरह जहां दूसरे एडटेक स्टार्टअप अपने यहां छंटनी कर रही है, वहीं दूसरी ओर अलख पांडे के नेतृत्व वाली एड-टेक यूनिकॉर्न फिजिक्स वाला 2023 में नई भर्ती करने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, कंपनी 2023 की पहली तिमाही में लगभग 2500 कर्मचारियों की भर्ती करना चाहती है। 

ऐसे में फर्म मेगा भर्ती ड्राइव के माध्यम से व्यापक पैमाने पर भर्ती कर रही है। वहीं अभी शिक्षा को लेकर भारतीय बाजार के कंपनियों का क्या रूख है, इस पर बोलते हुए वेंचर कैपिटल फर्म जीएसवी वेंचर्स ने कहा है कि भारत अभी भी शिक्षा प्रौद्योगिकी निवेशकों के लिए दुनिया के सबसे रोमांचक बाजारों में से एक है।

टॅग्स :बिजनेसटेक्नोStartup Indiaएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम