लाइव न्यूज़ :

बर्नार्ड अर्नोल्ट बने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति, इतने शेयर के साथ पिछड़े एलन मस्क: फोर्ब्स रिपोर्ट

By आकाश चौरसिया | Updated: January 28, 2024 11:14 IST

शुक्रवार को जारी फोर्ब्स रिपोर्ट में बताया गया कि अर्नोल्ट की कुल संपत्ति 23.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 207.8 बिलियन डॉलर हो गई, जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 204.5 बिलियन डॉलर रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार एलवीएमएच प्रमुख बर्नार्ड अर्नोल्ट बने विश्व के सबसे धनी व्यक्तिरिपोर्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे एलन मस्क शुक्रवार को फोर्ब्स की रियल-टाइम सूची में अरबपतियों की जारी की गई

नई दिल्ली: फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच प्रमुख बर्नार्ड अर्नोल्ट ने विश्व के सबसे धनी व्यक्ति को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। इसके साथ ही फ्रांसीसी बिजनेसमैन की कुल आय करीब 207.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। यह आंकड़ें बीते शुक्रवार को जारी फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची में बताया गया है। 

शुक्रवार को जारी फोर्ब्स रिपोर्ट में बताया गया कि अर्नोल्ट की कुल संपत्ति 23.6 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 207.8 बिलियन डॉलर हो गई, जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 204.5 बिलियन डॉलर रह गई। 

टेस्ला प्रमुख की कुल संपत्ति के घटने का कारण कंपनी के शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट को बताया जा रहा है। इसके साथ ही उनकी निवल संपत्ति में 18 बिलियन डॉलर की गिरावट हो गई। हालांकि, फ्रांस की कंपनी एलवीएमएच के शेयर में शुक्रवार को 13 फीसद से अधिक बढ़ गए। फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलवीएमएच का मार्केट कैप शुक्रवार को 388.8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि टेस्ला का मार्केट कैप 586.14 बिलियन डॉलर था।

एलवीएमएच के 74 वर्षीय सीईओ अरनॉल्ट ने लुई वुइटन, टीएजी ह्यूअर और डोम पेरिग्नन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का अधिग्रहण करते हुए, लगभग 4 दशकों में अपना लक्जरी साम्राज्य बनाया है। उन्होंने एचबीओ के हिट शो 'स्कसेशन' में कहा था कि उनका यह बिजनेस पारिवारिक व्यवसाय है, उनके इस कारोबार में रणनीतिक रूप से उनके 5 वयस्क बच्चे भी इसमें कार्य कर रहे हैं। अप्रैल, 2023 में एलवीएमएच बाजार मूल्यांकन में 500 बिलियन डॉलर को पार करने वाली पहली यूरोपीय कंपनी बन गई थी।

टॅग्स :शेयर बाजारटेस्लाएलन मस्कफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम