लाइव न्यूज़ :

बंगाल सरकार नदिया टिशू कल्चर केन्द्र के लिए पीपीपी मॉडल पर कर रही है विचार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:47 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल सरकार ने नदिया ऊत्तक संवर्धन (टिशू कल्चर) केन्द्र पीपीपी मॉडल के जरिए संचालित करने की योजना बना रही है। राज्य के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन-चार छोटे सामान्य सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना भी बनाई है, जो चार से पांच खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सेवाएं दे सकते हैं। इससे सब्जियों और फलों की खेती करने वाले किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। राज्य के खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी सचिव सुब्रत गुप्ता ने एमसीसीआई के एक सत्र में कहा, ‘‘हमारे पास नदिया जिले के गायशपुर में भूमि, भवन और उपकरण जैसे सभी बुनियादी ढांचे के साथ एक ऊत्तक संवर्धन केन्द्र है। हम चाहते हैं कि इसे पीपीपी मॉडल के आधार पर चलाया जाए।’’ ऊत्तक संवर्धन में सब्जियों और फलों की नई विदेशी किस्मों के उत्पादन और खेती की अपार संभावनाएं हैं। इससे पहले जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने कोलकाता बायोटेक पार्क में पौधों और सब्जियों के उत्पादन तथा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक अत्याधुनिक ऊत्तक संवर्धन प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की थी। गुप्ता ने कहा कि छोटे पैमाने के सामान्य सुविधा केंद्र (सीएफसी) स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। सीएफसी में सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी, जहां इकाइयां स्थानीय किसानों से सीधे सब्जियां और फल खरीद सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMost Dangerous Rivers: विलुप्त होने के कगार पर 32 नदियां, गंभीर संकट में 60 नदी?, खड़ी सौरा, दुहवा, सिर्मनिया, किऊल, हरोहर, बदुआ, चांदन, ओढ़नी, चीर और चंद्रभागा बेहाल

भारतब्लॉग: बीमार झीलें कहीं समाज को भी बीमार न कर दें !

भारतब्लॉग: केन-बेतवा नदी को जोड़ने के गणित में घाटे का नतीजा

भारतब्लॉग: नदियां लिखेंगी विकास की नई गाथा

विश्वपाकिस्तान की अदालत ने धनशोधन मामले में प्रधानमंत्री शहबाज और उनके बेटे हमजा को तलब किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती