लाइव न्यूज़ :

बंगाल कैबिनेट ने एथेनॉल, डेटा प्रोसेसिंग पर नीतियां बनाने का फैसला किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 23:53 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को टूटे चावल से एथेनॉल बनाने और डेटा प्रसंस्करण से संबंधित नीतियां तैयार करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि टूटे चावल का इस्तेमाल कर एथेनॉल बनाने के लिए नीति बनाई जाएगी। चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मंत्रिमंडल ने एथेनॉल उत्पादन और डेटा प्रसंस्करण पर नीतियां बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। आने वाले दिनों में व्यापक दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। एथेनॉल नीति किसानों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी और यह राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करेगी।’’ मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चटर्जी ने कहा कि कई संगठनों ने राज्य में डेटा प्रसंस्करण के संबंध में एक नीति बनाने का अनुरोध किया है और इस संबंध में एक निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने राज्य में इंजीनियरिंग और ढलाई उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने का भी फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी