लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया की क्यूआईपी के जरिए 3,000 करोड़ रु की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:38 IST

Open in App

बैंक ऑफ इंडिया पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) पेशकश के जरिए 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है। इसके पीछे उद्देश्य कारोबार में तेजी लाना और नियामकीय अनुपालन को पूरा करना होगा। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा, 'बैंक क्यूआईपी के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्रक्रिया में है और प्रस्तावित इश्यू के लिए सात बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किए गए हैं।' निवेशकों को लुभाने के लिए एक नॉन-डील रोड शो सोमवार को संपन्न हुआ। बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसके प्रबंधन ने 10-23 अगस्त, 2021 के दौरान रोड शो के लिए आमने-सामने और समूह की बैठकों में हिस्सा लिया। बैंक ने बताया कि यस बैंक, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी ट्रेजरी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एडलविस, एसबीआई लाइफ, मिराई, कोटक लाइफ, फेडरल बैंक, मार्शल वेस, पोलुनिन सहित कुल 26 निवेशकों ने इस रोड शो में हिस्सा लिया। इस निर्गम का मकसद न केवल नियमित व्यवसायिक वृद्धि को बढ़ाना है बल्कि बैंक के तकनीकी प्लेटफार्म में सुधार लाने के वास्ते पूंजी डालना भी है। इसके अलावा वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ गठबंधन, प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म का विदेश और घरेलू परिचालन के साथ तालमेल बिठाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Strike Today: आज देशव्यापी बैंक हड़ताल, जानिए आपके शहर में कौन से बैंक खुलें, कौन से बंद? पूरी लिस्ट यहां

कारोबारBank Holiday: आज से लेकर अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी लंबी छुट्टी

कारोबारआरएचएफएल में 2,965 और आरसीएफएल में 2,045 करोड़ रुपये का निवेश, अनिल अंबानी समूह मामले में यस बैंक के राणा कपूर से पूछताछ

कारोबारBank Holidays in September 2025: सितंबर में त्योहारों का सीजन, आधे महीने बंद रहेंगे बैंक; चेक करें डेट वाइज छुट्टियां

कारोबारडॉयचे बैंक एजी पर 50 लाख और यस बैंक पर 29.60 लाख रुपये जुर्माना, आखिर क्यों रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?