लाइव न्यूज़ :

Bank of Baroda: एटीएम पर यूपीआई से नकद निकासी की सुविधा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्राहकों को दी सुविधा, सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक, एक बार इतने की निकासी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 22:06 IST

Bank of Baroda:बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिये एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है।

Open in App
ठळक मुद्दे एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई नकद निकासी’ का विकल्प चुनना होगा। यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा

Bank of Baroda: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार से अंतःप्रचालनीय कार्डरहित नकद निकासी (आईसीसीडब्ल्यू) सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें कोई ग्राहक बैंक के एटीएम से यूपीआई का इस्तेमाल कर नकद निकासी कर सकता है। बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिये एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है।

बैंक ने कहा कि उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई एवं अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर ‘यूपीआई नकद निकासी’ का विकल्प चुनना होगा। फिर उसे निकाली जाने वाली राशि को दर्ज करने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड प्रदर्शित होगा। इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा।

बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सेवा की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर नकद निकासी की स्वतंत्रता होगी। बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है।

टॅग्स :Bank of BarodaRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती