लाइव न्यूज़ :

Bank Holiday February 2022: इस साल 28 दिन की फरवरी जिसमें बैंक रहेंगे 12 दिन बंद, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2022 20:52 IST

Bank Holiday February 2022: फरवरी माह में बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे जनवरी महीने में 16 दिन की छुट्टियां थीं।दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। कुछ अवकाश/त्योहार किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होते हैं।

Bank Holiday February 2022: इस साल फरवरी महीना 28 दिन का है। आपको बता दें कि इस माह में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियां की लिस्ट जारी कर दी है। इस छुट्टियों में दो शनिवार और दो रविवार भी शामिल हैं। ब्रांच जाने से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें।

पहले जनवरी महीने में 16 दिन की छुट्टियां थीं। फरवरी की इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। फरवरी माह में बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती के दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि, पूरे महीने में पूरे देश में सभी बैंक 12 दिनों तक बंद नहीं रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं।

फरवरी के महीने में पड़ने वाले कुछ अवकाश/त्योहार किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होते हैं। इसलिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए यदि आप व्यक्तिगत रूप से अपने बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों की सूची देखने के बाद ही ऐसा करें। जनवरी के इस अंतिम सप्ताह में भी बुधवार 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे जो कि हमारा गणतंत्र दिवस है।

यहाँ देखें छुट्टियों की सूचीः

2 फरवरी - सोनम लोचर (गंगटोक में बैंक बंद)

5 फरवरी - सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)

6 फरवरी - रविवार

12 फरवरी - महीने का दूसरा शनिवार

13 फरवरी - रविवार

15 फरवरी - मोहम्मद हजरत अली जन्मदिन/लुई-नागई-नी (इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)

16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

18 फरवरी - डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)

19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)

20 फरवरी - रविवार

26 फरवरी - महीने का चौथा शनिवार

27 फरवरी - रविवार।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)Bankपंजाबपश्चिम बंगालसिक्किमSBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम