लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव IT सेक्टर में रख सकते है कदम, रोल्टा में पतंजलि सबसे ज्यादा बोली के साथ आगे

By आकाश चौरसिया | Updated: February 3, 2024 15:52 IST

पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी आईटी फर्म रोल्टा इंडिया को अधिग्रहित करने की इच्छा जाहिर की है। खबरों के मुताबिक, पुणे स्थित एडशन प्रॉपर्टीज को लोल्ट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों कंपनी थी, लेकिन बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अब इसके लिए 830 करोड़ रुपए की बोली लगा दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुणे बेस्ड रोल्टा के लिए पतंजलि ने लगाई सबसे ज्यादा बोलीअब एनसीएलटी के फैसला का इंतजाररोल्टा सुरक्षा, बिजली, वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, खुदरा में काम करती है

नई दिल्ली: पतंजलि आयुर्वेद ने कर्ज में डूबी आईटी फर्म रोल्टा इंडिया को अधिग्रहित करने की इच्छा जाहिर की है। खबरों के मुताबिक, पुणे स्थित एडशन प्रॉपर्टीज को लोल्ट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों कंपनी थी, लेकिन बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अब इसके लिए 830 करोड़ रुपए की बोली लगा दी है। 

पतंजलि आयुर्वेद ने इस डील के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण का रुख किया। अब, एनसीएलटी एक पैनल कंपनी को बोली प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला करेगा। कमल सिंह की रोल्टा एक रक्षा केंद्रित सॉफ्टवेयर कंपनी है। कंपनी को जनवरी, 2023 में दिवालियापन प्रक्रिया में शामिल किया गया था। कंपनी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) का कुल 7,100 करोड़ रुपए और सिटीग्रुप के नेतृत्व वाले असुरक्षित विदेशी बांड धारकों का 6,699 करोड़ रुपये बकाया है।

रोल्टा को पहली बार विदेशी कर्ज से लदे होने के कारण साल 2016 में डिफॉवटर घोषित किया गया था। तीन बार दिवालिया होने के बाद, यूनियन बैंक की याचिका पर कंपनी से जुड़े सभी मामले एनसीएलटी की देखरेख में शामिल हो गए।

कंपनी रक्षा और गृह भूमि सुरक्षा, बिजली, वित्तीय सेवाएं, विनिर्माण, खुदरा और स्वास्थ्य सेवा में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी को 1000 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। जबकि इस दौरान राजस्व केवल 38 करोड़ रुपये था। 

रोल्टा की रियल एस्टेट विशेष रूप से मुंबई में, बोलीदाताओं के लिए संभावित आकर्षण हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद होम डिलीवरी एप्लिकेशन के लिए अपनी योजनाओं को मजबूत करने के लिए रोल्टा के आईटी बुनियादी ढांचे पर भी विचार कर सकता है।

टॅग्स :बाबा रामदेवपतंजलि आयुर्वेदPune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा