लाइव न्यूज़ :

DGCA: एयर इंडिया पर डीजीसीए का शिकंजा, मुंबई स्थित बोइंग पायलट प्रशिक्षण इकाई के बाद हैदराबाद स्थित एयरबस ए320 पायलट सिम्युलेटर प्रशिक्षण को निलंबित किया, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2023 21:10 IST

Aviation Regulator DGCA: निरीक्षण के दौरान कुछ खामियों पाए जाने के बाद डीजीसीए ने अब ए320 पायलटों के लिए संचालित एयर इंडिया की इकाई में सिम्युलेटर प्रशिक्षण गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद स्थित एयरबस ए320 पायलट सिम्युलेटर प्रशिक्षण इकाई को भी निलंबित कर दिया है।बोइंग 777 और बी787 विमानों के पायलटों को सिम्युलेटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए है। हैदराबाद इकाई में संकरे आकार वाले ए320 विमानों के पायलटों के लिए प्रशिक्षण सुविधा मौजूद है।

Aviation Regulator DGCA: विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया की मुंबई स्थित बोइंग पायलट प्रशिक्षण इकाई को निलंबित करने के बाद एयरलाइन की हैदराबाद स्थित एयरबस ए320 पायलट सिम्युलेटर प्रशिक्षण इकाई को भी निलंबित कर दिया है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विमान सिम्युलेटर प्रशिक्षण इकाई के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों के आधार पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह कदम उठाया है। सूत्र ने कहा, "निरीक्षण के दौरान कुछ खामियों पाए जाने के बाद डीजीसीए ने अब ए320 पायलटों के लिए संचालित एयर इंडिया की इकाई में सिम्युलेटर प्रशिक्षण गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।"

इस तरह तीन दिनों में ही एयर इंडिया के दोनों विमान सिम्युलेटर प्रशिक्षण केंद्रों को निलंबित किया जा चुका है। इससे एयर इंडिया के लिए परिचालन चुनौतियां पैदा हो सकती हैं क्योंकि एयरलाइन अपनी प्रशिक्षण इकाइयों में चौड़े और संकरे दोनों तरह के विमानों का प्रशिक्षण अपने पायलटों को नहीं दे पाएगी।

इसके पहले डीजीसीए ने एयर इंडिया के मुंबई स्थित बोइंग पालयट प्रशिक्षण इकाई को भी निलंबित कर दिया था। एयर इंडिया की दो प्रमुख सिम्युलेटर प्रशिक्षण सुविधाएं मुंबई और हैदराबाद में हैं। मुंबई इकाई अपने चौड़े आकार वाले बोइंग 777 और बी787 विमानों के पायलटों को सिम्युलेटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए है।

वहीं हैदराबाद इकाई में संकरे आकार वाले ए320 विमानों के पायलटों के लिए प्रशिक्षण सुविधा मौजूद है। नियामक के इस फैसले पर एयर इंडिया की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आयी है। हालांकि एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सिम्युलेटर केंद्रों के निरीक्षण के बाद सौंपी गई रिपोर्ट में दी गई सलाहों पर गौर करने का जिक्र करते हुए कहा कि एयर इंडिया सुधारात्मक कदम उठा रही है।

डीजीसीए ने इस फैसले पर फौरन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि डीजीसीए का यह कदम एयरलाइन की प्रशिक्षण सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान देखी गई कथित खामियों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है। डीजीसीए के दो-सदस्यीय निरीक्षण दल ने हाल ही में एयर इंडिया की आंतरिक सुरक्षा ऑडिट रिपोर्टिंग में खामियां पाई थीं। नियामक इन मुद्दों की जांच में जुटा हुआ है।

टॅग्स :एयर इंडियाDGCAज्योतिरादित्य सिंधियामुंबईहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?