लाइव न्यूज़ :

Kia India: वाहन खरीदना हो तो जल्दी करें, 10 दिन के बाद लगेंगे झटके, ये कंपनी 1 अप्रैल से कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 15:03 IST

Vehicle company Kia India: वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह निर्णय जिंस कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है। किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने का प्रयास कर रही है।किआ अबतक भारत और विदेशी बाजारों में 11.6 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है। 

Vehicle company Kia India: वाहन कंपनी किआ इंडिया एक अप्रैल, 2024 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह निर्णय जिंस कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है। किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है।

कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में किआ इंडिया के भारत में प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कंपनी लगातार ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “हालांकि, जिंस कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण हम आंशिक मूल्यवृद्धि लागू करने के लिए मजबूर हैं।” किआ अबतक भारत और विदेशी बाजारों में 11.6 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है। 

टॅग्स :Kia IndiaVehicle Skill Development Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारIndian Automobile Industry: 2030 तक 200000 कुशल लोगों की जरूरत, 13552 करोड़ रुपये निवेश, भारतीय वाहन उद्योग को लेकर सियाम की बड़ी घोषणा

कारोबारKia India-Mapmyindia: मैप माई इंडिया के साथ किआ इंडिया ने किया गठबंधन, ईंधन स्टेशन, अस्पताल, होटल, रेस्तरां सहित इन क्षेत्र में करेंगे काम, जानें सुविधा

कारोबारFestive Season Motor Vehicles: 42 दिन के त्योहारी सीजन में मोटर वाहन की कुल बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 3793584, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मांग सबसे अधिक

कारोबारVehicle Industry: वाहन उद्योग का कारोबार 7.55 लाख करोड़, 4.5 करोड़ लोगों को नौकरियां मिलीं, जापान को पछाड़ कर आगे निकले, मंत्री गडकरी ने कहा- 15 लाख करोड़ का बनाएंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?