लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2023: टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन ईवी में किए बदलाव, शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये, जानें फीचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2023 16:55 IST

Auto Expo 2023: नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये है। नेक्सॉन ईवी प्राइम की कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 16.99 लाख रुपये (शोरूम दाम) के बीच होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपहले इस श्रेणी में शुरुआती मॉडल का दाम 14.99 लाख रुपये था।नेक्सॉन ईवी मैक्स श्रेणी की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये हो गई है।शुरुआती स्तर का मॉडल जोड़ा गया है। इस मॉडल का दाम 18.99 लाख रुपये तक है।

Auto Expo 2023: टाटा मोटर्स अपनी नेक्सॉन ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) की कीमतों में बदलाव और कुछ नए संस्करण जोड़कर बाजार में उसे नए सिरे से उतार रही है। कंपनी का इस कदम के पीछे मकसद प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के नए मॉडलों के सामने अपना दबदबा कायम बरकरार रखने का है।

नेक्सॉन ईवी की शुरुआती कीमत अब 14.49 लाख रुपये है। नेक्सॉन ईवी प्राइम की कीमत 14.49 लाख रुपये से लेकर 16.99 लाख रुपये (शोरूम दाम) के बीच होगी। इससे पहले इस श्रेणी में शुरुआती मॉडल का दाम 14.99 लाख रुपये था। इसी तरह, नेक्सॉन ईवी मैक्स श्रेणी की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये हो गई है।

इसमें एक नया शुरुआती स्तर का मॉडल जोड़ा गया है। इस मॉडल का दाम 18.99 लाख रुपये तक है। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसका इरादा नेक्सॉन ईवी के मैक्स संस्करण की चार्जिंग के बाद दौड़ने की क्षमता बढ़ाकर 453 किलोमीटर (एमआईडीसी) करने का है। अभी यह 437 किलोमीटर है।

कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी मैक्स के मौजूदा मालिकों को श्रेणी को उन्नत करने की सुविधा 15 फरवरी, 2023 से सभी वितरकों के पास मिलने लगेगी। कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी के सभी श्रेणियों के लिए बुकिंग जारी है।

नेक्सॉन ईवी मैक्स एक्सएम के नए संस्करण की डिलिवरी अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। इससे पहले इसी सप्ताह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 पेश की थी, जिसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये रखी गई है।

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2023टाटाTata Companyऑटो एक्सपो 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम