लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2023: ‘ऑटो एक्सपो’ का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक, 800 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2023 19:53 IST

Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा, वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑटो एक्सपो-2020 में छह लाख से अधिक दर्शक आए थे।वाहन प्रदर्शन में करीब 700 नए उत्पादों का अनावरण किया गया था।प्रदर्शनी में 108 प्रदर्शकों ने अपने 352 उत्पाद प्रदर्शित किए थे।

Auto Expo 2023: मोटर शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी, 2023 के दौरान होगा। कोविड के कारण कई बार आयोजन रद्द करना पड़ा था। इस बार उम्मीद है कि 800 कंपनियां भाग ले सकती हैं। 

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘मोटर शो का आयोजन 11 जनवरी का दिन विशेष रूप से मीडिया के लिए रखा गया है। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन समारोह होगा जिसमें मीडिया, विशेष मेहमानों और डीलरों को आमंत्रित किया जाएगा।’’

ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा, वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी। ऑटो एक्सपो-2020 में छह लाख से अधिक दर्शक आए थे। पिछली वाहन प्रदर्शन में करीब 700 नए उत्पादों का अनावरण किया गया था या उन्हें उतारा गया था। प्रदर्शनी में 108 प्रदर्शकों ने अपने 352 उत्पाद प्रदर्शित किए थे।

साल 2021 और 2022 में कोविड के कारण रद्द किया गया था। इस द्विवार्षिक वाहन प्रदर्शनी का आखिरी बार आयोजन फरवरी, 2020 में हुआ था। उस समय भी यह आयोजन दुनियाभर में खराब होती महामारी की स्थिति के बीच हुआ था।

प्रदर्शनी का आयोजन एसीएमए, भारतीय उद्योग परिसंघ और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स मिलकर करते हैं। दुनिया भर के कई देश इसमें भाग लेते हैं। इस बार 15 देश भाग ले रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, सिंगापुर भाग ले सकते हैं।

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2023ऑटो एक्सपो 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारWATCH: लो जी! आई गई भारत की पहली उड़ने वाली कार, ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, देखें फीचर्स

कारोबारBharat Mobility Expo 2025 Day1: ऑटो शो की पहले दिन जबरदस्त शुरुआत, नई टेक्नोलॉजी की गाड़ी को किया गया लॉन्च

टेकमेनियाBajaj Pulsar 400 Launch: लॉन्च से पहले 'बजाज पल्सर 400' की जानकारी लीक, जानें प्रीमियम बाइक की खासियत

भारत"मैंने तो आज तक गाड़ी क्या साइकिल भी नहीं खरीदी...", ऑटो दिग्गजों के सामने PM मोदी ने क्यों कही ये बात? जानें यहां

कारोबारMotor Vehicle Sales Records: नवंबर में रिकॉर्ड टूटे, मोटर वाहन की खुदरा बिक्री सबसे अधिक, 18 प्रतिशत बढ़कर 2854242, नवंबर 2022 में 2409535 इकाई थी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम