लाइव न्यूज़ :

जनता को महंगाई से राहत नहीं, अगस्त में बढ़कर 7 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2022 18:56 IST

जुलाई 2022 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक द्वारा मापी गई औद्योगिक गतिविधि में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई; जुलाई 2021 में इसमें 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त में 7.62 प्रतिशत रही जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी।अगस्त 2022 के दौरान ग्रामीण मुद्रास्फीति 7.2 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में कीमतों में 6.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

नई दिल्ली: खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गई। दरअसल, खाने का सामान महंगा होने से ऐसा हुआ। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक महीने पहले जुलाई में यह 6.71 प्रतिशत थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार आठवें महीने रिजर्व के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा से ऊंची बनी हुई है। 

सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त में 7.62 प्रतिशत रही जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत थी। अगस्त 2022 के दौरान ग्रामीण मुद्रास्फीति 7.2 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में कीमतों में 6.72 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

क्रमिक रूप से हेडलाइन मुद्रास्फीति वृद्धि 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जुलाई 2022 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक द्वारा मापी गई औद्योगिक गतिविधि में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई; जुलाई 2021 में इसमें 11.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2022 में विनिर्माण में 3.2 प्रतिशत, खनन में 3.3 प्रतिशत, जबकि महीने के दौरान बिजली उत्पादन में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :मुद्रास्फीतिभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?