लाइव न्यूज़ :

आज से महंगा हुआ एटीएम से पैसे निकालना, जानिए कितना बढ़ा एटीएम सर्विस चार्ज

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2022 14:16 IST

रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया नई अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 से, बैंकों को लागू करों के साथ 20 रुपये की बजाय 21 रुपये एटीएम सेवा शुल्क लेने की अनुमति दी गई है और इस पर लागू टैक्स (अगर कोई है तो ) भी देना होगा। 

Open in App
ठळक मुद्दे 20 रुपये की बजाय 21 रुपये एटीएम सेवा शुल्क की अनुमित दी गईअपने बैंक के एटीएम से हर महीने पहले की तरह 5 बार पैसे निकाल सकते हैं मुफ्त

नए साल 2022 के पहले दिन से एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो गया है। 1 जनवरी से अगर आप किसी दूसरे बैंक के एटीएम से तीन बार से अधिक पैसे निकालते हैं तो इस पर आपको पहले की अपेक्षा अधिक सेवा शुल्क देना होगा। दरअसल, रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की पिछले साल 10 जून की अधिसूचना के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 से, बैंकों को लागू करों के साथ 20 रुपये की बजाय 21 रुपये एटीएम सेवा शुल्क लेने की अनुमति दी गई है और इस पर लागू टैक्स (अगर कोई है तो ) भी देना होगा। 

आरबीआई की नई नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्राहक को पहले की तरह अपने स्वयं के बैंक के एटीएम से हर महीने पांच बार पैसे निकाल सकते हैं, जिसके लिए उन्हें कोई भी फीस नहीं चुकानी होगी। इसके साथ ही ग्राहकों को एक महीने में मेट्रो शहरों में भी दूसरे बैंकों के एटीएम से तीन और गैर मेट्रो शहरों में पांच फ्री ट्रांजेक्शन सुविधा मिलती रहेगी। दूसरे बैंकों से इससे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर बढ़ा हुआ चार्ज लगेगा। 

आरबीआई ने एटीएम लगाने की बढ़ती लागत और बैंकों या व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों द्वारा किए गए एटीएम रखरखाव के खर्च का हवाला देते हुए 1 जनवरी, 2022 से परिवर्तनों को अधिसूचित किया है। वॉयस ऑफ बैंकिंग के संस्थापक अश्विनी राणा ने कहा, "यह वृद्धि केवल 1 रुपये प्लस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) है। जो बैंकों द्वारा भुगतान किए गए रखरखाव शुल्क के मुकाबले ग्राहकों के लिए बहुत मामूली है क्योंकि पहले वे 20 रुपये चार्ज कर रहे थे।" 

बता दें कि एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क संरचना में अंतिम परिवर्तन अगस्त 2012 में किया गया था, जबकि ग्राहकों द्वारा देय शुल्कों को पिछली बार अगस्त 2014 में संशोधित किया गया था। इस संबंध में कुछ बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को 1 जनवरी 2022 से लागू होने वाले इन नियमों के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक फ्री लिमिट के बाद प्रति ट्रांजेक्शन इसका चार्ज 21 रुपये होगा। इसके साथ जीएसटी भी लगेगा।  

टॅग्स :एटीएमभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)HDFC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी