लाइव न्यूज़ :

Atal Pension Yojana: 60 वर्ष की आयु से जीवनभर 1000 से 5000 रुपये की न्यूनतम गारंटी पेंशन, 1.19 करोड़ नए अंशधारक जुड़े, कुल संख्या 5.20 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 13:39 IST

Atal Pension Yojana: मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च, 2023 तक इस योजना से जुड़े अंशधारकों की कुल संख्या 5.20 करोड़ हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे2021-22 में इस योजना से जुड़े वाले नए अंशधारकों की संख्या 99 लाख थी।नए अंशधारक जुड़े हैं जो सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

Atal Pension Yojana: सामाजिक क्षेत्र की ‘अटल पेंशन योजना (एपीवाई)’ से 2022-23 में 1.19 करोड़ से अधिक नए अंशधारक जुड़े हैं जो सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि 2021-22 में इस योजना से जुड़े वाले नए अंशधारकों की संख्या 99 लाख थी।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि 31 मार्च, 2023 तक इस योजना से जुड़े अंशधारकों की कुल संख्या 5.20 करोड़ हो गई। अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारक को 60 वर्ष की आयु से जीवनपर्यंत 1,000 से 5,000 रुपये की न्यूनतम गारंटी वाली पेंशन मिलती है और यह उनके द्वारा किए जाने वाले योगदान पर निर्भर करता है।

फरवरी में 13.96 लाख नए अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े

सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के साथ फरवरी 2023 में 13.96 लाख नए अंशधारक जुड़े। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने फरवरी महीने के अस्थायी पेरोल आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में जुड़े 13.96 लाख अंशधारकों में से करीब 7.38 लाख सदस्य पहली बार संगठन का हिस्सा बने।

श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ईपीएफओ का पहली बार हिस्सा बनने वाले सदस्यों में सर्वाधिक 2.17 लाख की संख्या 18-21 साल के उम्र वाले कर्मचारियों की रही। इसके बाद 1.91 लाख नए अंशधारक 22-25 वर्ष की उम्र के थे। इस तरह 18-25 वर्ष की उम्र वाले अंशधारकों का सम्मिलित रूप से हिस्सा नए अंशधारकों में 55.37 प्रतिशत रहा।

इससे यह भी पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र का हिस्सा बनने वाले लोगों की बड़ी संख्या पहली नौकरी पाने वालों की रही। इसके अलावा फरवरी में करीब 10.15 लाख सदस्य दोबारा ईपीएफओ का हिस्सा बने। एक साल पहले की तुलना में यह संख्या 8.59 प्रतिशत अधिक है।

दरअसल इन लोगों ने ईपीएफओ के दायरे में आने वाली किसी अन्य कंपनी में नौकरी शुरू कर दी और अपने खाते को हस्तांतरित करने का विकल्प चुना। फरवरी महीने में ईपीएफओ का सदस्य बनने वाले अंशधारकों में महिला कर्मचारियों की संख्या 2.78 लाख रही जो कुल नए पंजीकरणों का 19.93 प्रतिशत है। इनमें से 1.89 लाख महिलाएं पहली बार ईपीएफओ की सदस्य बनीं।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारत सरकारPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम