लाइव न्यूज़ :

असमः रक्षा बंधन से पहले हजारों चाय बागान श्रमिकों के लिए खुशखबरी, दैनिक वेतन में 27 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अब क्या मिलेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2022 21:57 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चाय संघों के साथ एक बैठक में, श्रमिकों के वेतन में 27 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। जिससे ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी में उनका दैनिक वेतन क्रमशः 232 रुपये और 210 रुपये हो गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देवेतन में बढ़ोतरी एक अगस्त से प्रभावी होगी। चाय संघों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में लिया गया।श्रमिकों के वेतन में 27 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

गुवाहाटीः असम में चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य में पिछले साल मई में हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह इस तरह के भुगतान में दूसरी वृद्धि है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वेतन में बढ़ोतरी एक अगस्त से प्रभावी होगी। वेतन में संशोधन का निर्णय शर्मा, चाय संघों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चाय संघों के साथ एक बैठक में, श्रमिकों के वेतन में 27 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

जिससे ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी में उनका दैनिक वेतन क्रमशः 232 रुपये और 210 रुपये हो गया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों का कल्याण हमेशा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में नकद वृद्धि ‘राशन और अन्य लाभों’ के अतिरिक्त है।

भारतीय चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, असम ने वर्ष 2021 में 66 करोड़ 77.3 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन किया, जिसमें से छोटे बागानों में 31 करोड़ 11.2 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ। देश में चाय का कुल उत्पादन 134 करोड़ 30.6 लाख किलोग्राम था। 

टॅग्स :असमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती