लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल सरकार ने कृषि, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए ऋण संबद्ध योजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:39 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने कृषि और बागवानी के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए दो ऋण संबद्ध योजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे कृषि आधारित क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपये के निवेश में मदद मिलेगी। राज्य के एक मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कृषि क्षेत्र के लिए आत्मनिर्भर कृषि योजना और बागवानी के लिए आत्मनिर्भर बागवानी योजना की खातिर 60-60 करोड़ रुपये की सब्सिडी निर्धारित की है। गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने संवाददाताओं से कहा कि ऋण संबद्ध योजनाओं के तीन घटक होंगे- बैंक ऋण, सब्सिडी और लाभार्थियों का योगदान। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि योजना में सब्सिडी का हिस्सा 45 प्रतिशत होगा जबकि लाभार्थी को 10 प्रतिशत योगदान करना होगा शेष बैंक रिण होगा। फेलिक्स ने कहा कि योजना खेती करने वालों, स्वयं सहायता समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिये उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम के तहत किसान 1.6 लाख रुपये का कर्ज बिना बैंक गारंटी के, स्वयं सहायता समूह 10 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये लोगों को अपने जिले के डिप्टी कमीशनर के कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसमें 300 करोड़ रुपये का निवेश क्षेत्र में होने की उम्मीद है। इसमें सरकार का सब्सिडी हिस्सा 120 करोड़ रुपये के करीब रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी