लाइव न्यूज़ :

हथियारबंद उग्रवादियों ने असम में ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों का अपहरण किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों का बुधवार को असम में एक रिग साइट से अज्ञात सशस्त्र उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया। उग्रवादियों ने सुरक्षा गार्डों को बंद कर दिया और वे कंपनी का एक वाहन लेकर भाग गए जो आपातकालीन-एंव- चिकित्सकीय कामों में इस्तेमाल किया जाता था।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि संभवत: ये उग्रवादी प्रतिबंधित अल्फा (1) समूह के थे। इन उग्रवादियों ने इस वाहन को असम-नगालैंड सीमा के पास निमोनागढ़ जंगल के पास छोड़ दिया।

इन कर्मचारियों को असम में शिवसागर जिले के लकवा फील्ड से अगवा किया गया।

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ओएनजीसी के तीन कर्मचारी, जिनमें दो कनिष्ठ अभियंता सहायक (उत्पादन) और एक कनिष्ठ तकनीशियन (उत्पादन) शामिल हैं, उन्हें 21 अप्रैल 2021 की तड़के अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहरण की यह घटना शिवसागर जिले के लकवा फील्ड में ओएनजीसी की एक रिग साइट पर हुई।’’

बुधवार सुबह पांच सशस्त्र उग्रवादियों ने कंपनी के दूरदराज के रिग स्थल पर धावा बोला। पहले उन्होंने दोनों सुरक्षा गार्डों को बंद कर दिया। उसके बाद वे कंपनी के तीन युवा कर्मचारियों को कंपनी के आपातकालीन-सह-चिकित्सा वाहन में अगुवा कर ले गए।

अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने इस बारे में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और असम में अपने स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कर्मचारियों को अगुवा करने के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई। हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह पूरी घटना कैसे हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।’’

ओएनजीसी के एक सूत्र ने कहा कि अपहृत कर्मचारियों के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है और अपहरणकर्ताओं ने अब तक परिवार या कंपनी से कोई संपर्क नहीं किया है।

शिवसागर में कंपनी की परिसंपत्तियों में करीब 2,000 कर्मचारी, अधिकारी और सपोर्ट स्टाफ तैनात है।

ओएनजीसी 1960 के दशक की शुरुआत से ऊपरी असम में तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन कर रही है।

कंपनी के तीनों कर्मचारी स्थानीय असमी लोग थे। इनकी पहचान ए एम गोगोई और रितुल सैकिया (दोनों कनिष्ठ इंजीनियर सहायक (उत्पादन) तथा अलकेश सैकिया (कनिष्ठ तकनीशियन-उत्पादन) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि तीनों कर्मचारी डिब्रूगढ़ और जोरहाट से थे।

अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवार की सुरक्षा की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई है और हम अतिरिक्त उपाय कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन उपायों की जानकारी नहीं दी। अधिकारी ने कहा कि हम इसके लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम