लाइव न्यूज़ :

1000 रुपये के नोट क्या फिर वापस आ रहे हैं? आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: May 22, 2023 14:03 IST

2000 रुपये के नोट वापस लेने के आरबीआई के फैसले पर शक्तिकांत दास ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला केंद्रीय बैंक के मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा है।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद इसके प्रभाव को कम करने के लिए 1,000 रुपये के बैंक नोटों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस संबंध में चल रही बातों को अटकलबाजी करार दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या 1,000 रुपए के नोटों को फिर से पेश किए जाने की संभावना है, दास ने कहा, 'यह अटकलबाजी है। अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।'

साल 2016 के नवंबर में नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये के नोट जारी किए गए थे। उस दौरान 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे। उस नोटबंदी के फैसले से रातों-रात 10 लाख करोड़ रुपये चलन से बाहर हो गए थे। नोटबंदी के उस फैसले के बाद आरबीआई की ओर से 500 के नए नोट और 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे। हालांकि, हाल में 2000 रुपये के नोट के चलन को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।

शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि 30 सितंबर की समयसीमा तक 2,000 रुपये के ज्यादातर नोट वापस आ जाएंगे। 2000 रुपये के नोट को अचानक वापस लेने की हैरान करने वाली घोषणा पर उठ रहे सवालों पर पत्रकारों से बातचीत में दास ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय बैंक के मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा है।

दास ने कहा कि 2,000 के नोटों को चलन से हटाने के फैसले का अर्थव्यवस्था पर ‘बहुत ही सीमित’ असर होगा। चलन में मौजूद कुल मुद्रा में 2,000 के नोट का हिस्सा सिर्फ 10.8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 2016 में नोटबंदी के बाद नकदी की कमी की भरपाई के लिए 2,000 रुपये का नोट लाया गया था। गवर्नर ने कहा कि जिस किसी के पास 2,000 रुपये का नोट है वह उसे अपने बैंक खाते में जमा कर सकता है या किसी अन्य मूल्य की मुद्रा से बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक लोगों की परेशानियों को लेकर संवेदनशील है। यदि लोगों को किसी तरह की परेशानी आती है, तो जरूरत होने पर केंद्रीय बैंक नियमन लेकर आएगा। 

टॅग्स :शक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी