लाइव न्यूज़ :

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नियुक्तियां आठ प्रतिशत बढ़ीं, वाहन और बैंकिंग उद्योग में सुस्ती

By भाषा | Updated: October 10, 2019 17:08 IST

सितंबर में नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 2,279 रहा, जो एक साल पहले के समान महीने के 2,119 से आठ प्रतिशत वृद्धि है। नौकरी.कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा कि अगस्त में नियुक्ति गतिविधियां स्थिर रही थी। सितंबर में इसमें इजाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसॉफ्टवेयर और बीपीओ उद्योग में नियुक्ति गतिविधियों में क्रमश: 33 प्रतिशत और 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ। बैंकिंग उद्योग में नियुक्ति गतिविधियां पांच प्रतिशत घटीं। वहीं वाहन क्षेत्र में नियुक्तियों में 20 प्रतिशत की कमी आई।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मजबूत वृद्धि से सितंबर में नियुक्ति गतिविधियां आठ प्रतिशत बढ़ी हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान वाहन और बैंकिंग उद्योग में नियुक्तियों में गिरावट आई।

सितंबर में नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स 2,279 रहा, जो एक साल पहले के समान महीने के 2,119 से आठ प्रतिशत वृद्धि है। नौकरी.कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा कि अगस्त में नियुक्ति गतिविधियां स्थिर रही थी। सितंबर में इसमें इजाफा हुआ है।

हालांकि, वाहन और बैंकिंग उद्योग में सुस्ती का असर कायम है। समीक्षाधीन महीने में आईटी सॉफ्टवेयर और बीपीओ उद्योग में नियुक्ति गतिविधियों में क्रमश: 33 प्रतिशत और 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ। लेकिन बैंकिंग उद्योग में नियुक्ति गतिविधियां पांच प्रतिशत घटीं। वहीं वाहन क्षेत्र में नियुक्तियों में 20 प्रतिशत की कमी आई। 

सतीश रेड्डी बने भारतीय औषधि संगठन के अध्यक्ष

दवा बनाने वाली कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज लिमिटेड के चेयरमैन सतीश रेड्डी को 2019-2021 के लिये भारतीय औषधि संगठन (आईपीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी। बयान में कहा गया कि पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन उपाध्यक्ष बने रहेंगे। वह पहले 2013 से 2015 के दौरान भी आईपीए के अध्यक्ष रह चुके हैं।

टॅग्स :इकॉनोमीजॉब इंटरव्यूनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी