लाइव न्यूज़ :

Apple Hiring: एप्पल अगले 3 साल में 5 लाख लोगों को देगी रोजगार, ये है पूरा प्लान

By आकाश चौरसिया | Updated: April 22, 2024 14:59 IST

Apple Hiring: वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए 12.1 बिलियन डॉलर का निर्यात किया, जो पिछले वित्त-वर्ष 6.27 बिलियन डॉलर रुपए का था। ऐसे में ट्रेड विजन के आंकड़ों में सामने आया कि इससे निर्यात में 100 फीसदी की बढ़त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देApple Hiring: अगले 3 साल में एप्पल 5 लाख लोगों को देगी रोजगार Apple Hiring: इस बात का खुलासा सरकार के सूत्रों से सामने आई हैApple Hiring: माना ये भी ये जा रहा है कि कंपनी बेंगलुरु में अपना कार्यालय की शुरुआत करेगी

Apple Hiring:एप्पल अगले तीन साल में 5 लाख योग्य लोगों को रोजगार देने जा रही है, जिससे भारत में उत्पादकता  बढ़ाने की बात सामने निकलकर आ रही है। इस बात का खुलासा सरकारी सूत्रों के तहत हुआ है। गौर करने वाली बात ये है कि  Apple के विनिर्माण सिस्टम में वर्तमान में भारत में 1.5 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जिसमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा संचालित दो संयंत्रों के कर्मचारी शामिल हैं। बीते साल 2023 में एप्पल ने दिल्ली के साकेट में एप्पल बीकेसी (मुंबई) में अपने स्टोर खोले। 

सरकारी अधिकारी के मुताबिक, एप्पल जल्द ही भारतीयों को रोजगार देगा। एक अनुमान के अनुसार, यह अपने विक्रेताओं और घटक आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से अगले तीन सालों में पांच लाख लोगों को रोजगार देने जा रहा है। 

एप्पल 4 से 5 सालों में करीब 40 बिलियन डॉलर यानी 3.32 लाख करोड़ रुपए की उत्पादकता बढ़ाकर 4-5 गुना करने की बात सामने आई है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, Apple पहली बार 2023 में सबसे अधिक राजस्व के साथ भारत के बाजार में अग्रणी है, जबकि सैमसंग वॉल्यूम बिक्री के मामले में आगे है। इसके साथ ये भी बताया कि एप्पल ने शिपमेंट में $ 10 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया है और पहली बार एक कैलेंडर वर्ष में राजस्व के मामले में चार्ट में शीर्ष स्थान पर है।

एप्पल ने वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए 12.1 बिलियन डॉलर का निर्यात किया, जो पिछले वित्त-वर्ष 6.27 बिलियन डॉलर रुपए का था। ऐसे में ट्रेड विजन के आंकड़ों में माना गया है कि इससे निर्यात में 100 फीसदी की बढ़त हुई है। पिछले साल एप्पल ने बेंगलुरु में 1200 की संख्या के साथ नया दफ्तर की शुरुआत की थी। यही नहीं मुंबई, हैदराबाद और गुरुग्राम में पहले से ही कंपनी के कार्यालय मौजूद हैं।

टॅग्स :एप्पलएप्पल वॉच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारतमौसम की मार से बचा तो सड़क पर कसैला हो रहा कश्मीर का सेब 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स