लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी के बीच एप्पल ने लाई भारतीयों के लिए राहत की खबर, जानें क्या है मामला

By आजाद खान | Updated: January 8, 2023 20:00 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के करियर पेज पर भर्ती के लिए 100 से ज्यादा रिजल्ट शो कर रहे है। यही नहीं कंपनी ने देश के कई शहरों में यह भर्तियां शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देटेक कंपनी एप्पल ने भारतीयों के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर लाई है। रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी के इस दौर में कंपनी ने अपने यहां भारी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। ऐसे में देश के कई शहरों में कंपनी ने जॉब पोस्ट किए है और यह भर्ती हर क्षेत्र में होगी।

नई दिल्ली: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक कंपनी एप्पल (Apple Inc) भारत में भारी मात्रा में रिटेल स्टोर (Retail Stores) खोलने जा रही है जिसके लिए कर्मचारियों की भर्ती भी शुरू कर दी है। खबर है कि कंपनी ने शनिवार को भारत के कई शहरों में नौकरी के विज्ञापन दिए है और इस विज्ञापन में हर तरह के पद से जुड़े पोस्ट किए गए है। 

आपको बता दें कि एक तरफ जहां दुनिया की बड़ी कंपनियां जैसे फेसबुक, ट्विटर और अमेजन ने अपने यहां छंटनी शुरू की है और कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एप्पल ने भारत में भर्ती कर यहां के लोगों को रोजगार का मौका दिया है। 

क्या है पूरा मामला

फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में रिटेल स्टोर खोलना चाह रही है और ऐसे में वह इस पोस्ट के लिए भर्ती शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने शनिवार को भारत के कई शहरों में अपने बेवसाइट के करियर पेज पर कई तरह के पद को पोस्ट किया है। 

एपल की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी के बेवसाइट के करियर पेज पर 100 से ज्यादा रिजल्ट दिख रहे है। इस रिजल्ट में कई पद जैसे बिजनेस एक्सपर्ट, ‘जीनियस’, ऑपरेशंस एक्सपर्ट और टेक्नीकल स्पेशिलिस्ट के भर्ती के लिए जॉब पोस्ट किए गए है। इस रिजल्ट में देश के कई शहर जैसे दिल्ली, मुंबई आदि में भर्ती के लिए जॉब पोस्ट किए गए है। हालांकि एप्पल ने इस पर अभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

बहुत दिनों से चल रही थी तैयारी

आपको बता दें कि कंपनी काफी लंबे समय से भारत में फिजिकल रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में इसी तैयारी का यह नतीजा है कि कंपनी भारी संख्या में भर्ती शुरू की है। कंपनी ने यहां फिजिकल रिटेल स्टोर खोलना इसलिए चाहा है क्योंकि भारत स्मार्टफोन के बाजार में सबसे तेजी से ग्रो कर रहा है और ऐसे में कंपनी यह मौका गंवाना नहीं चाहती है। 

इसके अलावा चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने भी एप्पल को भारत की ओर रूख करने पर मजबूर किया है जिससे भारत को एप्पल के फोन प्रोडक्शन में भी मदद मिल रही है।  

टॅग्स :बिजनेसएप्पलनौकरीबेरोजगारीअमेजनमेटाचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?